herzindagi
image

Cracked Lips: सिर्फ 2 चीजें बनाएं फटे होंठों को सॉफ्ट और पिंक, जानें तरीका

 अगर आपके होंठ भी सर्दी के मौसम में ज्यादा फटने लगे हैं, तो ऐसे में आप जरूरी है कि घर पर रखी 2 ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें, जिसे लगाने के बाद आपके लिप्स पिंक और सॉफ्ट नजर आते हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-24, 18:30 IST

चेहरे की सुंदरता सिर्फ आंखों और स्किन के ग्लो से नहीं होती है, बल्कि इसके लिए जरूरी है कि आप लिप्स का खास ध्यान रखें। बदलते मौसम की वजह से होंठ फटे नजर आते हैं। इनकी छुटती पपड़ियां लिप्स को और ज्यादा खराब कर देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखी चीज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके लिप्स सॉफ्ट और पिंक नजर आए। आइए आर्टिकल में आपको किन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके अपने लिप्स की सही केयर कर सकती हैं, ताकि आपको बाजार के लिपबाम या अन्य चीजों का इस्तेमाल नहीं करना पड़े।

फटे होंठों के लिए करें मलाई और शहद का इस्तेमाल

अगर आपको लग रहा है कि बदलते मौसम की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप मलाई और शहद का इस्तेमाल करें। ये दोनों चीजें होंठ के लिए अच्छी होती है। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इसलिए आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए।

1 - 2025-11-24T111656.285

फटे होंठों के लिए मलाई और शहद

  • अगर आपको लग रहा है कि होंठ ज्यादा फट रहे हैं, तो इसके लिए एक कटोरी में मलाई लें।
  • इसमें आपको आधा चम्मच शहद को मिक्स करना है।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करें। इसके बाद अपने लिप्स पर लगाकर रब करें।
  • फिर आपको अपने होंठों पर इसे 10 से 15 मिनट लगाए रखना है।
  • फिर इसे कुछ समय बाद साफ कर लेना है।
  • इसे रोजाना लगाएंगी, तो इससे आपके फटे होंठ सही हो जाएंगे।

malai-storage-main

 

इसे भी पढ़ें: Cracked Lips Treatment At Home: फटे होंठों के लिए रामबाण घरेलू उपचार 

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमारे होंठों की स्किन ज्यादा सेंसेटिव होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप जिस भी चीज का इस्तेमाल करें वो एक्सपर्ट की राय के साथ करें।
  • अगर आप कोई नई चीज को लिप्स पर अप्लाई कर रही हैं, तो ऐसे में आप पैच टेस्ट जरूर करें।
  • होंठों पर शहद को मलाई के साथ ही लगाएं। अगर आप किसी नई चीज के साथ लगा रही हैं, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले जांच लें।

3 - 2025-11-24T111657.917

इस तरह से आप अपने होंठों का खास ध्यान रख सकती हैं। साथ ही अपने लिप्स को मुलायम और पिंक नजर आएंगे। साथ ही आप स्किन केयर करते समय खास चीजों का ध्यान जरूर रखेंगी।

इसे भी पढ़ें: अब सुबह उठकर शीशे में नहीं देखने पड़ेंगे फटे-फटे होंठ, बस रात में सोने से पहले यूं करें इनकी केयर

नोट: होंठों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय भी जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।