बिंदी लगाना सुहागिन के साथ-साथ कुवारी लड़कियों को भी पसंद होता है। ये आपके ट्रेडिशनल लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना देती है। लेकिन कई बार इसे ज्यादा समय तक लगाने से महिलाओं को एलर्जी या खुजली होने लगती है। इसकी वजह से बिंदी लगाने की जगह हमेशा लाल रहती है और उसमें खुजली होती रहती है।
कई बार वहां से स्किन सफेद भी होने लगती है। ये सब कुछ पैरा टर्शियरी ब्यूटिल फिनोल केमिकल से होती है। सबसे ज्यादा ये परेशानी सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को होती है। हम आपको बिंदी लगाने से होने वाली खुजली के लिए घरेलू उपाय बताएंगे।
अगर आपको भी माथे के बीच वाले हिस्से में खुजली होती है तो इसके लिए आप रात को सोते समय पूरे माथे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोए। इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी। एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो स्किन पर होने वाली एलर्जी को कम करते हैं।
नारियल तेल स्किन मॉइस्चराइजर करने में काफी मदद करता है। आप चाहे तो इसकी मसाज पूरे फेस पर भी कर सकती हैं। लेकिन आपको इसे बिंदी लगाने की जगह पर रोजाना 2 मिनट के लिए मसाज करनी चाहिए। इससे एलर्जी में काफी राहत मिलेगी, साथ ही आपकी स्किन पर किसी तरह के कई दाने भी दिखाई नहीं देंगे।
इसे भी पढ़ें: बिंदी लगाने के इन तरीकों को करें फॉलो, लगेंगी खूबसूरत
कई बार ऐसा होता है कि, स्किन पर एलर्जी के कारण उस जगह पर दाने होने लगते हैं। जिसके कारण वो हिस्सा लाल ही दिखाई देता है। इसका मुख्य ड्राई स्किन भी होती है। ऐसे में आपको वहां पर मॉइश्चराइजर लगाकर रखना चाहिए। इससे बिंदी लगाने की जगह पर नमी बनी रहती है और खुजली भी कम होती है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको माथे पर बिंदी नहीं लगानी है तो इसकी जगह पर आप कुमकुम भी लगा सकती हैं। इसको लगाने से माथे पर कोई खुजली नहीं होगी। कुमकुम (कुमकुम लगाने का तरीका) वाली बिंदी वहां पर किसी तरह का निशान नहीं छोड़ेगी। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कलर मिल जाते हैं। जिसके इस्तेमाल से आप गोल या फिर आसपास डिजाइन बना सकती हैं। कुमकुम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल शादियों में किया जाता है। वहां पर इससे दुल्हन के माथे को सजाया जाता है।
बिंदी से होने वाली एलर्जी को दूर करने के और भी घरेलू उपाय है जिसके जरिए आप एलर्जी को कम कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शादीशुदा महिलाओं के लिए क्यों खास होती है बिंदी? जानें इसका महत्व
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi/ freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।