herzindagi
different style of bindi

बिंदी लगाने के इन तरीकों को करें फॉलो, लगेंगी खूबसूरत

बिंदी लगाने के कई तरीके होते हैं। अगर आप भी अलग लुक लेना चाहती हैं तो इन तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं बिंदी लगाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-04-11, 12:09 IST

माथे पर लगी बिंदी महिलाओं को काफी खूबसूरत लुक देती है, लेकिन एक ही तरह की बिंदी लगाकर हम बोर हो जाते हैं। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो कुछ यूनिक स्टाइल की बिंदी लगा सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की बिंदी मिलती हैं। इसके अलावा आप हाथ से भी बिंदी बना सकते हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग तरीकों की बिंदियों के बारे में।

चांद बिंदी देगी यूनिक लुक

chand bindi for women

हमेशा गोलआकार की बिंदी से कुछ अलग हटकर ट्राई करने के लिए आप चांद बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह की बिंदी को किसी भी तरह के एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से लगाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे मेकअप ब्रश की मदद से बना भी सकते हैं और ऐसी बनी बनाई बिंदी भी मिलती है। इस तरह की बिंदी को महाराष्ट्र की महिलाएं लगाई नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ेंःचेहरे पर दिखें ये 5 बदलाव तो करें ये उपाय और त्‍वचा को बूढ़ा होने से बचाएं

साड़ी के साथ लगाए चंदन बिंदी

chandan bindi

साड़ी के साथ लगाने के लिए चंदन बिंदी बढ़िया विकल्प है। इस तरह की बिंदी बहुत क्रिएटिव होती है। ऐसे में आप इसे रोज-रोज नहीं लगा सकते हैं। पर हां, किसी स्पेशल दिन पर कुछ नया लुक लेने के लिए आप इस बिंदी को बना सकती है। इस बिंदी को बनाने के लिए आपको 2 रंग चाहिए, लाल और सफेद।

कुछ अलग करें ट्राई

tea drop bindi

इस तरह की बिंदी को टियर ड्रॉप बिंदी कहा जाता है। इस बिंदी के आपको मार्केट में कई विकल्प मिल जाएंगे। आप अपने आउटफिट और पसंद के हिसाब से बिंदी को चुज कर सकती हैं।

गर्लिश लुक देती हैं ऐसी बिंदी

bindi unique style

आमतौर पर महिलाएं रंग वाली बिंदी लगाती हैं, लेकिन स्टोन वाली बिंदी थोड़ी अलग होती है। कॉलेज जाने वाली लड़की से लेकर रोजाना घर पर लगाने के लिए भी ऐसी बिंदी अच्छा ऑप्शन है। छोटी बिंदियां गर्लिश लुक देती हैं।

इसे भी पढ़ेंःसाड़ी के साथ पहनें इस तरह के स्टाइलिश ब्लाउज, दिखेंगी आकर्षक

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।