महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी है, जो अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने पूरे शरीर का बेहद ध्यान रखती है। अगर आप भी अपने शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए वैक्स का इस्तेमाल करती है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप वैक्स के बाद होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक गर्मी के मौसम में वैक्स करने में कुछ दिक्कत हो सकती है। यही नहीं पसीना और वैक्स की वजह से गर्मी के मौसम में स्किन प्रॉब्लम भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी वैक्स के बाद होने वाली स्किन प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान रहने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे, जिसे कर आप इन परेशानियों से राहत पा सकती हैं।
गुलाब जल का करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि वैक्स के वक्त कई बार रेडनेस, खुजली, जलन जैसी परेशानियां हो सकती है।ऐसे में आप अपनी स्किन पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल आपकी स्किन पर होने वाली प्रॉब्लम से आपको राहत देने में काफी मदद करेगा। इसके अलावा आप चाहे तो एलोवेरा जेल को भी उस हिस्से पर लगा सकती है, जहां पर आपको समस्या हो रही है।
टी ट्री ऑयल का भी करें इस्तेमाल
यही नहीं आप चाहे तो नारियल का तेल या टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जिस जगह आपको फुंसी और जलन हो रही है, उससे आपको कुछ समय में आराम देखने को मिल सकता है।इसके अलावा आप ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी आपकी त्वचा को ठंडक मिल सकती है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों