Black Lips Care: काले होंठों को गुलाबी करने के लिए लगाएं रसोई में रखी ये एक चीज, जानें फायदे

Honey Remove Dark Lips: काले होंठ दिखने में काफी खराब लगते हैं। इसकी वजह से हम जब भी कोई लिपस्टिक या लिप बाम लगाते हैं, तो वो चेहरे पर अलग से नजर आते हैं। इसका कारण बॉडी में होने वाले चेंज भी हो सकते हैं। साथ ही, बदलते मौसम की वजह से भी होंठ खराब नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जिस तरह से अपने चेहरे की स्किन का ध्यान रखती हैं, वैसे ही अपने होंठो की स्किन का खास ध्यान रखें। इसके लिए आप घर पर रखे शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे करना है इस्तेमाल।
शहर के त्वचा पर फायदे (Honey Benefits For Skin)

शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ऐसे में यह स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, ग्लोइंग बनाता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल अपने होंठो की स्किन को गुलाबी करने के लिए करें। इससे आपको ही फायदे होंगे।
होंठों पर कैसे करें शहद का इस्तेमाल

आप चाहें तो डायरेक्ट होंठों पर शहद को लगा सकती हैं। लेकिन अगर आप इसकी स्किन को गुलाबी करना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको शहद और चुकंदर का इस्तेमाल करना होगा।
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच शहद लेना है।
- इसे चुकंदर में लगाकर अपने होंठों पर रब करना है।
- इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए हल्के हाथों से रब करें।
- इसके बाद होंठों को साफ करके लिप बाम लगा लें।
- इस तरीके को रोजाना करने से आपके होंठों की स्किन साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: डेड स्किन से परेशान हो रही लड़कियां जरूर अपनाएं एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स, चेहरे पर हो सकता है बदलाव
शहद को होंठों पर लगाने से क्या होता है

- शहद को होंठों पर लगाने से आपकी डेड स्किन साफ हो जाती है।
- जब आप इसे रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, तो होंठ गुलाबी नजर आते हैं।
- शहद आप चाहें तो चीनी की तरह लगाएं। आपके होंठों को गुलाबी पन बना रहेगा।
इस तरह से आप अपने होंठों पर शहद का इस्तेमाल (Honey For Skin Care) कर सकती हैं। इससे आपके होंठ साफ नजर आएंगे। साथ ही, कुछ ही समय में मुलायम भी हो जाएंगे। बस आपको सही तरीके से इसे अप्लाई करना है। आप चाहें तो इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट राय भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Dead Skin Removal: डेड स्किन को हटाने में मददगार है ये उपाय, चेहरे का खोया नूर आएगा लौट, पहली ही बार में दिखेगा असर
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।