गर्मी के मौसम में स्किन संबंधित कई समस्याएं होने लगती है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी चिलचिलाती धूप की वजह से घमौरी का सामना कर रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप घमौरियों की समस्या को कम कर सकती हैं और गर्मी के मौसम में स्किन संबंधित परेशानियों से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं घमौरियों का सामना करने लगती है, जिससे वह परेशान भी हो जाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू उपाय आजमा कर घमौरियों को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको घर पर रहकर एक खास पेस्ट तैयार करना होगा। इस पेज को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -
सामग्री -
1. मुल्तानी मिट्टी
2. नीम के पत्ते
यह भी पढ़ें:बालों की इन चार समस्याओं को दूर कर सकता है नीम
पेस्ट बनाने का तरीका
अगर आप भी घर पर रहकर घमौरी की समस्या को कम करना चाहती हैं, तो अब आप आसानी से घर पर एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट में आप मुल्तानी मिट्टी शामिल कर लें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर मिश्रण तैयार कर ले। इस मिश्रण को जहां घमौरी की समस्या है, उस जगह पर लगाएं। ऐसा आप हफ्ते में तीन बार कर सकती हैं। इससे आपको बेहद हद तक आराम देखने को मिल सकता है।
नीम की छाल का करें इतेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि आप चाहें तो घमौरियों को कम करने के लिए नीम की छाल को पत्थर पर घिसकर उससे निकलने वाले पदार्थ को घमौरी वाली जगह पर लगा सकती है। इससे भी आपको आराम देखने को मिल सकता है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:नीम के तेल के साथ मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल दिख सकते हैं हेल्दी और खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों