इन घरेलू नुस्खों से 1 महीने में लंबे हो सकते हैं बाल

बालों को लंबे और घना बनाने के लिए हम कई सारे तरीके अपनाते हैं। लेकिन इस बार इन तरीकों को ट्राई करें। ऐसा करने से हो सकता कि आपके बाल 1 महीने में लंबे हो जाएं।

Hair care tips

कहते हैं कि, लंबे-घने और काले बाल लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर आपका फेस अच्छा है लेकिन बाल हल्के हैं आपका लुक बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। इसी की वजह से कई महिलाएं बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, ताकि बालों को बेजान और पतले होने से बचाया जा सके।

लेकिन इन प्रोडक्ट में मौजूद हामर्फुल केमिकल बालों की और ज्यादा बेजान कर देते हैं। जिसके कारण उनका पोषण खत्म हो जाता है और बालों की ग्रोथ भी कम हो जाती है। अगर आपको अपने बालों को घना और लंबा रखना है तो इन तरीकों घरेलू नुस्खों को ट्राई करें, हो सकता है आपके बाल भी 1 महीने में लंबे हो जाए।

एलोवेरा जेल

alovera jel hair growth

बालों को लंबा करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों के लिए कर सकती हैं। ये बालों को पोषण देता है साथ ही ग्रो करने में भी मदद करता है।

सामग्री

  • एलोवेरा जेल-2 चम्मच
  • अंडा- 1

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल लें।
  • इसमें एलोवेरा जेल और अंडे के सफेद भाग को डाल लें।
  • अब इसे अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं।
  • इसे अब 30 मिनट तक अपने बालों में लगे रहने दें।
  • इसके बाद शैंपू से अपने बाल साफ कर लें।

टिप्स: आप चाहे तो एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: 30+ के बाद तेजी से झड़ते हैं बाल तो इन टिप्‍स से रोकें

करी पत्ते का तेल

Oil for hair

घने और लंबे बालों के लिए आपको करी पत्ते का तेल बालों में जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

सामग्री

  • करी पत्ते- 6-7
  • नारियल का तेल- 4-5 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पतीला लें।
  • इसमें करी पत्ते की पत्तियां और नारियल तेल डालें।
  • अब इसे अच्छे से गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब ये पक जाए तो इसे ठंडा कर लें।
  • फिर इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें।
  • इसके एक घंटे बाद शैंपू लगाकर बालों को धो लें।
  • इसे करने से हो सकता है आपके बाल 1 महीने के अंदर बढ़ जाएं।

टिप्स: इसे आप हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हेयर कलर से नहीं बल्कि छिलके से सफेद बालों को कर सकते हैं काला

बालों की ग्रोथ और अच्छी हो इसके लिए आप जितना हो सके बालों को धूप और धूल से बचाएं। इससे भी बालों की ग्रोथ कम हो जाती है साथ ही वो बेजान हो जाते हैं। इन टिप्स को जरूर ट्राई करें और हमें कमेंट करके इसके बारे में जरूर जानकारी दें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP