बालों के लिए गुड़हल के फूल का पानी और फायदे

गुड़हल का फूल दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही अधिक गुणवान भी होता है। खासतौर पर बालों और त्वचा की सेहत के लिहाज से गुड़हल के फूल के कई फायदे हैं। हम आपको पहले ही कई आर्टिकल में गुड़हल के फूल के फेस एवं हेयर पैक्स के बारे में बता चुके हैं, मगर आज हम आपको गुड़हल के फूल के पानी के फायदों के बारे में बताएंगे।
इस पानी का इस्तेमाल आप खास बालों की देखभाल के लिए कर सकती हैं। इस विषय में हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से हुई है। वह कहती हैं, 'बालों के लिए गुड़हल का फूल किसी वरदान से कम नहीं है। यह बालों को एक साथ कई फायदे पहुंचा सकता है। इसका पानी घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है और यह एक तरह से आपके लिए फ्री का नेचुरल हेयर प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आप बालों को लंबा और घना बना सकती हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: स्ट्रेस की वजह से झड़ रहे हैं बाल तो अपनाएं ये टिप्स
कैसे तैयार करें गुड़हल के फूल का पानी
सामग्री
- 2 गुड़हल के फूल
- 5-6 गुड़हल के फूल की पत्ती
- 1 बड़े बाउल में पानी
विधि
- सबसे पहले गुड़हल के फूल और पत्ती दोनों को ही रातभर के लिए पानी में डिप करके रख दें।
- अब आप सुबह इस फूल और पत्ती को पानी में मसल दें।
- इसके बाद पानी को छान कर अलग रख लें।
- फिर आपको बालों में शैंपू करने के बाद इस पानी का प्रयोग करना है।
पूनम जी कहती हैं- बेस्ट होगा कि आप शैंपू करने के तुरंत बाद कंडीशनर की जगह इसी पानी का प्रयोग कर लें। नहीं तो आप बालों के पूरी तरह सूखने के बाद भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अब पार्लर जाने का झंझट होगा खत्म, घर पर इस तरह करें हेयर स्मूदनिंग
बालों में कैसे लगाएं गुड़हल के फूल का पानी
बालों में गुड़हल का पानी लगाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है-
- सबसे पहले तो आपको बालों को वॉश कर लेना है। यानि शैंपू करने के बाद आप इस पानी का इस्तेमाल करें। बालों में यदि तेल लगा हुआ है तो इस पानी को लगाने का कोई भी फायदा नहीं होगा।
- अब पहले स्कैल्प में धीरे-धीरे इस पानी से मसाज करें। फिर आपको बालों की लेंथ में भी यह पानी लगाना है।
- इस पानी से जब आपके पूरे बाल कवर हो जाएं, तब आपको बालों को नेचुरली सूखने देना है। बालों में किसी भी प्रकार के हीटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
- जब बाल 90 प्रतिशत सूख जाएं तो बालों में कॉम्ब कर लें और फिर बालों को सेट कर लें। आप चाहें तो बाद में बालों में तेल भी लगा सकती हैं।
- पूनम जी कहती हैं-बालों में कलर किया हुआ है तब भी आप इस पानी से बालों को वॉश कर सकती हैं। इससे आपके बालों को नरिशमेंट मिलता है।
बालों के लिए गुड़हल के फूल के फायदे
- गुड़हल के फूल में विटामिन-सी होता है। ऐसे में यदि आप गुड़हल के पानी से बालों को नरिश करती हैं, तो बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।
- गुड़हल के फूल में एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। यदि आप इसके पानी से बालों को वॉश करती हैं तो स्कैल्प में किसी भी प्रकार के संक्रमण के होने की संभावना कम रहती है।
- अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है, तो इस पानी से बालों को वॉश करने पर आपको राहत मिलेगी, क्योंकि एंटी-फंगल होने के साथ-साथ यह एंटी-बैक्टीरियल भी होता है।
- गुड़हल के फूल के पानी से बालों को वॉश करने से वह हाइड्रेटेड हो जाते हैं, इससे बालों का रूखापन दूर होता है और बालों में शाइन भी आती है।
नोट- आप यदि गुड़हल के पानी का इस्तेमाल बालों में कर रही हैं, तो आपको तुरंत ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को नहीं मिलेंगे। आपको इसके लिए लगातार इस पानी का इस्तेमाल करते रहना होगा।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।