अगर आपके बाल फ्रिजी, वेवी और थोड़े से घुंघराले हैं, तो आपके लिए हेयर स्मूदनिंग बेस्ट हो सकती है। स्मूदनिंग से आपके बाल स्ट्रेट और शाइनी हो जाएंगे। यही कारण है कि आजकल महिलाओं के बीच हेयर स्मूदनिंग का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए तो आपको पार्लर जाना पड़ेगा और हजारों रूपये खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप चाहें तो घर पर भी हेयर स्मूदनिंग कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही स्मूदनिंग करने का तरीका बताएंगे। क्या आप जानना चाहती हैं स्मूदनिंग करने का स्टेप बाय स्टेप तरीक, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
स्मूदनिंग करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को माइल्ड फॉर्मूला वाले शैंपू से धो लें। यानी एक ऐसा शैंपू जिसमें केमिकल की मात्रा कम हो। अगर आपके बाल ज्यादा डैमेज हैं तो आप ओट मिल्क और शहद से बने शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों चीजों में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डैमेज बालों को सही करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
बालों को शैंपू से धोने के बाद अगला स्टेप इन्हें सुखाना है। आपको बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों में मौजूद मॉइश्चर के ट्रेसिस नजर नहीं आएंगे। बालों को सुखाने के लिए इन्हें चार सेक्शन में डिवाइड कर दें। फिर एक-एक सेक्शन को ब्लो ड्रायर से सुखा लें। ऐसा करने से आपके बाल पूरी तरह से सुख जाएंगे।
हेयर स्मूदनिंग के लिए तीसरा स्टेप है, बालों में स्मूदनिंग क्रीम लगाना। आप चाहें तो मार्केट से भी यह क्रीम खरीद सकती हैं। या फिर घर पर भी बना सकती हैं। बालों में स्मूदनिंग क्रीम लगाने के लिए आपको मास्किंग ब्रश चाहिए होगा। मास्किंग ब्रश की मदद से अपने बालों में स्मूदनिंग क्रीम लगाएं। अब जब आप अपने बालों में स्मूदनिंग क्रीम लगा लेती हैं, तो चौड़े दातों वाली कंघी का इस्तेमाल कर इसे अपने हर एक बालों में लगाएं। क्रीम को अपने बालों में करीब 25-30 मिनट तक लगा रहने दें। स्मूदनिंग क्रीम एक जगह पर न जमे, इसके लिए आप 10 मिनट बाद बालों में कंघी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
अब जब क्रीम पूरी तरह से सूख जाए तब बालों को धोए बिना ड्रायर करें। बालों में ड्रायर का इस्तेमाल करने के बाद अपने बालों को प्रेस कर लें। लीजिए हो गई आपकी हेयर स्मूदनिंग। हालांकि, स्मूदनिंग के तीन दिन बाद ही आपको अपना सिर धोना चाहिए और फिर दोबारा बालों को सुखा लें। बालों को धोने के बाद सीरम लगाएं। इसके बाद दोबारा बालों को प्रेस कर लें। (हेयर रिबॉन्डिंग के फायदे नुकसान)
इसे भी पढ़ें: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
इसे भी पढ़ें: स्मूदनिंग और रिबॉन्डिंग में क्या होता है अंतर, लेख पढ़कर जानिए
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।