कम बालों की वजह से माथा दिखता है चौड़ा तो अपनाएं ये हैक्स

बालों को टाइट से बांधने के कारण आगे की तरफ से बाल कम हो जाते हैं। इसके कारण माथा चौड़ा नजर आने लगता है। जिसकी वजह से महिलाएं अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाने से कतराती हैं। इस समस्या को कम करने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।
अगर आपको कहीं जाना हो और चौड़े माथे की वजह से आप अपना पंसदीदा हेयर स्टाइल नहीं बना पा रही हैं, ऐसे में आप शायद अपना प्लान कैसिंल कर देंगी। अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से यह समस्या टेम्पररी खत्म हो जाएगी।
हेयरलाइन स्प्रे
स्प्रे को उस जगह पर लगाएं, जहां बाल कम है। इससे वह एरिया कवर हो जाएगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आपने बालों में कुछ लगाया है। यह आपके बालों को फुलर अपीरियंस देगा। इसके इस्तेमाल से आपका माथा नॉर्मल नजर आएगा।
विग या बैंग्स का करें इस्तेमाल
ऑनलाइन आपको आसानी से बैंग्स या विग मिल जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इनका दाम भी कम होता है। (हेयर एक्सटेंशन के लिए जरूरी टिप्स)
इसे भी पढ़ें:अगर बहुत ज्यादा हो रहा है हेयर फॉल तो न करें ये 5 चीज़ें
ब्लो ड्रायर से मिलेगा फायदा
इसे भी पढ़ें:सिर में दिख रहा है bald spot तो एक्सपर्ट के ये टिप्स अपनाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
हेयर कट पर दें ध्यान
हेयर कट की मदद से हम अपने फेस लुक को कुछ हद तक बदल सकते हैं। इसलिए हमें हेयर कट पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि आपका माथा चौड़ा न दिखे तो इसके लिए फ्लीक्स हेयर कट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। फ्लीक्स की लेंथ सही होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपके आंखों के सामने आ सकते हैं, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए लंबे फ्लीक्स कटवाएं और इन्हें ब्लो ड्रायर करना न भूलें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।