हरियाली तीज का त्योहार हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए आप अपने आउटफिट के साथ आई मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग तरीके के आई मेकअप कर सकती हैं। इससे आप त्योहार के दिन बेहद खूबसूरत लगेंगी। आप भी यहां बताए गए मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं। साड़ी हो या फिर सूट हर किसी के साथ ये काफी अच्छे लगेंगे।
गोल्डन स्मोकी आई मेकअप लुक
अगर आप डार्क शेड वाली साड़ी या फिर सूट वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप गोल्डन स्मोकी आई मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के लुक के लिए सबसे पहले आपको अपनी आंखों पर कंसीलर लगाना है। फिर इसपर लाइट पिंक कलर लगाना है। इसके बाद इसे अपनी आंखों पर स्मज करें। इसपर गोल्डन कलर लगाएं फिर इसमें थोड़ा सा ब्लैक कलर एड करें। फिर इसे अच्छा स्मज करें।
अब आंखों पर लाइनर लगाएं और आईलैशेज लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें। इस तरीके से आपका हरियाली तीज लुक क्रिएट हो जाएगा।
न्यूड आई मेकअप लुक
इस हरियाली तीज पर अगर आप सिंपल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए न्यूड आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक को क्रिएट करने के लिए आपको सबसे पहले आंखों पर कंसीलर लगाना है। फिर इसपर कोई भी न्यूट्रल शेड लगाना है और अच्छे से स्मज करना है। इसके बाद इसमें आप शिमर को भी लगा सकती हैं वरना इसे ऐसे ही सिंपल छोड़ सकती हैं। अब इसमें लाइनर लगाएं और इस लुक को कंप्लीट करें।
रेड आई मेकअप लुक
अगर आप आंखों को बोल्ड और हाईलाइट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप रेड आई मेकअप लुक (समर के लिए बेस्ट आई मेकअप लुक) क्रिएट कर सकती हैं। जिसके लिए पहले आपको आंखों पर कंसीलर लगाकर उसे सेट करना है। फिर इसपर रेड कलर को लगाना है और अच्छे से स्मज करना है। इसके बाद इसमें रेड शिमर लगाना है। अब लाइनर लगाएं और मस्कारा लगाकर लुक को कंप्लीट करें। इस तरीके के लुक नई नवेली दुल्हन के ऊपर काफी अच्छे लगेंगे।
टिप्स: इसके लिए आप मैट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
इस हरियाली तीज इन आई मेकअप लुक को क्रिएट करें। इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों