मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं मेकअप को खास बनाने के लिए बेस के साथ-साथ आई मेकअप का खास रोल होता है। वैसे तो आपको इन्टरनेट पर कई तरह के मेकअप लुक्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप गर्मियों के लिए आसान सा मेकअप लुक ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
इस आर्टिकल में हम आपको दिखाने वाले हैं आपको कुछ ट्रेंडी और आसान आई मेकअप लुक और साथ ही बताएंगे इन लुक्स को क्रिएट करने के कुछ आसान और कूल टिप्स ताकि आपका मेकअप लुक दिखे सबसे प्यारा और खूबसूरत।
न्यूड आई लुक तो आजकल सभी को बेहद पसंद आता है। साथ ही इस तरह का मेकअप लुक हर तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस आई मेकअप में केवल आई बेस को सेट करके आंखों के आउटर कार्नर पर न्यूड ब्राउन कलर से डेप्थ क्रिएट की गई है। साथ ही इनर कार्नर की तरफ सिल्वर या बेज कलर से हाइलाइट किया गया है। इसके अलावा ध्यान रहे कि आप इनर कार्नर और आउटर कार्नर के कलर्स को सही तरीके से ब्लेंड कर लें। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो आउटर कार्नर के लिए ज्यादा डार्क कलर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
इसे भी पढ़ें : जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका
अगर आप काजल लगाने की शौकीन हैं तो इस तरह का आई मेकअप आपको बेहद पसंद आएगा। वहीं इस तरह का आई मेकअप करने के लिए आप काजल पेंसिल से आंखों के ऊपर की वॉटरलाइन पर टाइटलाइनिंग करें। साथ ही नीचे की वॉटरलाइन पर आप काजल लगायें। आंखों के नीचे वाली वॉटरलाइन के लिए आप थोड़ा बोल्ड काजल लगाएं और चाहे तो मोटा काजल भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप इसे फ्लैट ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से अच्छी तरह से स्मज सकर लें। इस तरह का आई मेकअप आपको गर्मियों में बोहो लुक देने में मदद करेगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : आपके लुक को बोल्ड बना देंगे 5 मिनट में होने वाले ये आई मेकअप
View this post on Instagram
वहीं आजकल कैट आई स्टाइल आई मेकअप काफी चलन में है। वहीं इसे यूनीक लुक देने के लिए आप आंखों के नीचे की वॉटर लाइन पर कलरफुल काजल का इस्तेमाल सकती हैं और ऊपर लिड एरिया पर न्यूड या न्यूट्रल कलर के आई शैडो की मदद से आई लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का आई लुक ज्यादातर पहनी हुई ड्रेस के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से चुना जाता है। वहीं अगर आपकी आंखें गोल हैं और आप उन्हें बादाम जैसी शेप देना चाहती हैं तो इस तरह का आई मेकअप चुन सकती हैं। लिप्स के लिए आप पिंक न्यूड कलर को चुन सकती हैं।
अगर आपको आई मेकअप के ये आसान लुक्स और इन लुक्स को क्रिएट करने के टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।