Strawberry Lip Tint: होठों को गुलाबी करने के लिए घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी लिप टिंट, जानें तरीका

होठों को गुलाबी और सॉफ्ट रखने के लिए आप घर पर ही लिप टिंट तैयार कर सकती हैं।

strawberry lip tint at home

Pink Lips: सर्दियों में स्किन के साथ-साथ होंठ की केयर करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो ड्राई और फटे नजर आते हैं। इससे आप जब भी कुछ इसपर अप्लाई करते हैं तो उससे भी आपके होठों का क्रेक नजर आता है। ऐसे में आप घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी लिप टिंट। इससे आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं इन्हें कैसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं।

लिप टिंट बनाने के लिए सामग्री

Liptint

  • स्ट्रॉबेरी-2-3
  • नारियल तेल-1/2 चम्मच
  • शहद- 1/2 चम्मच
  • गुलाब जल- 1/4

लिप टिंट बनाने का तरीका

Lip tint

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी (स्किन हाइ़्रेशन टिप्स) को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
  • अब इसे मैश करें इसके लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • फिर एक छोटे से बाउल में मैश की हुई स्ट्रॉबेरी को डालें और इसमें नारियल तेल, शहद और गुलाब जल मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे एक एटर टाइट डिब्बी में रखें, ताकि इसमें मॉइश्चर न आए।
  • फिर जब आपको लगाना हो तो ब्रश की मदद से इसे होठों पर लगाएं। इससे आपके होठों गुलाबी नजर आएगे।

इन तरीको से भी होंठों को रखें गुलाबी

  • आप चाहे तो चुकंदर से भी अपने होंठो को गुलाबी कर सकती हैं। इसका उपयोग करने के लिए (विंटर स्किन केयर) आपको इसे अच्छे से उबालकर मैश करना है। इसके बाद इसमें नारियल तेल को मिक्स करना है और होंठों पर अप्लाई करना है। आप चाहे तो चीनी और चुकंदर से स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं और होंठ की डेड स्किन को हटा सकती हैं, ताकि वो सॉफ्ट और पिंक रहें।
  • नारियल तेल और ऑलिव ऑयल को मिक्स करके भी आप अपने होंठों को गुलाबी रख सकती हैं। इसके लिए आपको दोनों को नियमित रूप से रोजाना होंठों पर अप्लाई करना है। इससे भी होंठो सॉफ्ट रहेंगे।
  • आप होंठों को गुलाबी और सॉफ्ट रखने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इससे पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किसी तरह की परेशानी आपको होगी तो इसे सही वो बेहतर जानकारी देंगे।

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP