Skin Care Tips: घर की किचन में रखे इन 2 चीजों से स्किन को करें हाइड्रेट, जानें तरीका

Skin Care Tips: त्वचा में निखार लाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि आसानी से अपनी स्किन पर निखार देख सके। लेकिन ये चमकदार त्वचा कुछ ही समय के लिए रहती है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप घरेलू तरीकों को ट्राई करें। ये नेचुरल होते हैं इनमें किसी तरह की केमिकल चीजों का इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे ही दो इंग्रीडिएंट को अपनी वीडियो में शीबा आकाशदीप ने शेयर किया। जिसमें उन्होंने स्किन को कैसे हाइड्रेट रखा जाए, इसकी जानकारी शेयर की। आपको बता दें कि ये एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो अक्सर स्किन केयर सीक्रेट्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। चलिए इनके बताए गए तरीके से जानते हैं स्किन को हाइड्रेट कैसे रखा जा सकता है।
शहद और दूध के त्वचा पर फायदे

कच्चा दूध स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल अगर आप शहद के साथ करेंगी तो इससे स्किन और ज्यादा हाइड्रेट रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है जो स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है। वहीं शहद में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो पोर्स को लॉक करते हैं और स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। इसलिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल साथ में स्किन पर कर सकती हैं।
शहद और दूध लगाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच दूध (मुहांसो को कम करने का तरीका) लेना है।
- फिर इसमें एक छोटी चम्मच शहद की डालनी है।
- आप चाहे तो इसमें एसेंशियल ऑयल भी डाल सकती हैं।
- इसे अच्छे से मिक्स करें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin Using Raw Milk: साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए यह एक चीज आएगी बहुत काम
चेहरे पर टोनर लगाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसे लगाने के लिए आपको कॉटन पैड लेना है।
- फिर इसमें डीप करना है और चेहरे पर लगाना है।
- इसके बाद हल्के हाथों से पूरे चेहरे की मसाज करनी है।
- अब आपको 10 मिनट के लिए लगा रहने देना है।
- फिर पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
- इससे आपकी स्किन क्लीन हो जाएगी। इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह (विंटर स्किन केयर) जरूर लें।
- स्किन पर अगर किसी तरह की परेशानी हो तो इसको लगाने से पहले एक्सपर्ट से राय लें।
- अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑ.ली है तो इसको अपने चेहरे पर न लगाएं।
- इसका इस्तेमाल दिन के समय करें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चा दूध, जानें तरीका
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।