स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट नहीं, इन 5 टिप्स को अपनाएं

स्ट्रेच मार्क्स एक आम समस्या है, जो आमतौर पर महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद पेट के आस-पास दिखाई देती है। ऐसा प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के बहुत ज्यादा बढ़ने और बाद में कम होने के कारण होता है। लेकिन यह समस्या टीनएजर्स और उन महिलाओं में भी देखी जाती है, जो प्रेग्नेंट नहीं है। बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स कई कारणों से होते हैं, जैसे बहुत ज्यादा वजन बढ़ना या कम होना, फिजिकल एक्टिविटी आदि। यह निशान सबसे ज्यादा पेट के आस-पास, चेस्ट, थाइज, पैरों, और बाजुओं पर दिखाई देते हैं। हालांकि, बहुत सी महिलाएं बाजार में मिलने वाली स्ट्रेच मार्क्स को हटाने वाली क्रीम का विकल्प चुनती हैं, लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ आसान बदलाव और कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए कुछ आसान टिप्स को अपना सकती हैं। इन टिप्स के बारे में हमें विश्व प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन, संस्थापक और निदेशक, आईएलएएमईडी (ILAMED) डॉक्टर अजय राणा जी बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शहनाज हुसैन के इन आसान टिप्स से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा
नारियल का तेल
नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह त्वचा के दाग को ठीक करने में भी मदद करता है। यह ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। नारियल के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड के कारण स्ट्रेच मार्क्स पर इसे लगाने से दाग धब्बे कम हो जाते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा एक जादुई पौधा है जो अपने अविश्वसनीय हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा त्वचा के टिश्यु को पुनर्जीवित करता है जो स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में मदद करते हैं। आप एक पत्ते में से ताजा जैल लेकर, इससे लगभग 10 मिनट के लिए प्रभावित त्वचा पर मसाज करें। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार इसी प्रक्रिया को दोहराएं
टी ट्री ऑयल
किसी भी तरह के निशान को कम करने के लिए टी ट्री ऑयल एक उपयोगी उपाय है और यह स्ट्रेच मार्क्स के इलाज में भी मदद करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक दूर करने के लिए अद्भुत तरीके से काम करते हैं।
ऑलिव ऑयल
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए सबसे अच्छी और आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजों में से एक ऑलिव ऑयल है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है और इसके त्वचा को पोषण देने वाले गुण दाग को आसानी से दूर करने में मदद करते हैं।
अन्य उपाय
- विटामिन सी वास्तव में स्ट्रेच मार्क्स के उपचार में सहायक होता है क्योंकि यह कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करता है। त्वचा को टाइट और लोचदार रखने में कोलेजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरे आदि नियमित रूप से लेने चाहिए।
- स्ट्रेच मार्क्स होने का एक कारण पोषक तत्वों की कमी है। शरीर में पोषण की कमी से यह निशान ज्यादा दिखाई देने लगते हैं। इसलिए, उचित आहार लेना आवश्यक है जो विटामिन और प्रोटीन से भरपूर हों। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल, नट्स, अंडे और बेरीज शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाते हैं एक्सपर्ट के ये 8 टिप्स, तुरंत दिखता है असर
- त्वचा के ढीलेपन से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें। पर्याप्त पानी पिएं, इससे आपकी त्वचा खुद ही सॉफ्ट हो जाएंगी क्योंकि ड्राई त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स की अधिक संभावना होती है।
- ग्लाइकोलिक एसिड आधारित क्रीम और जैल को स्ट्रेच मार्क्स के उपचार के लिए उपयोगी माना जाता है।
- स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए डाइट प्लान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह त्वचा में लोच को बढ़ाने में मदद करता है। चिया सीड्स, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स जैसे फूड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
इन टिप्स को अपनाकर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।