शहनाज हुसैन के इन आसान टिप्स से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए ये आसान घरेलू उपाय अपनाएं।  

 
shahnaz husain tips for stretch marks main

महिलाएं अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कई उपाय अपनाती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में उनके शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनकी वजह से उनकी फिजीक में बदलाव आता है। इस दौरान शरीर की सुंदरता बरकरार रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से उनके पेट, कमर और हिप्स के हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स पड़ने के साथ ही स्किन पर काफी खुजली होने लगती है। इस वजह से स्किन पर काफी निशान पड़ जाते हैं। इन स्ट्रेच मार्क्स के निशान से स्किन की खूबसूरती नहीं बिगड़े, इसके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट शहजाज हुसैन के आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह से इन उपायों से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है-

ऑलिव ऑयल से स्किन रहेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

shahnaz husain tips for stretch marks olive oil inside

ऑलिव ऑयल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऑलिव ऑयल से वेट लॉस में आसानी होती है, कब्ज से छुटकारा मिलता है। यह तेल एंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और इसीलिए इसके इस्तेमाल से स्किन लंबे वक्त तक जवां बनी रहती है। यही नहीं ऑलिव ऑयल gastrointestinal tract और पेट के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

ऑलिव ऑयल में विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हेल्दी रखने में मदद करते हैं और डाइजेशन को भी अच्छा रखते हैं। इतनी सारी खूबियों वाला ऑलिव ऑयल जब स्ट्रेच मार्क्स पर लगाया जाता है तो इससे खुजली में बड़ी राहत मिलती है और स्ट्रेच मार्क्स के निशान भी काफी हल्के हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में तरबूज और केले के फेस पैक से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

ऐसे लगाएं ऑलिव ऑयल: प्रेग्नेंसी में नियमित रूप से आराम करने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। दोपहर में आराम करने के वक्त और रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल से पेट, कमर और हिप एरिया में ऑलिव ऑयल से हल्की मसाज करें। इससे ये एरिया कोमल बने रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ऑलिव ऑयल ना लगाएं क्योंकि मॉनसून सीजन में इससे आपको गर्मी भी महसूस हो सकती है। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल लगाने के आधे घंटे बाद उसे गीले तौलिए से पोंछ लें। इससे आपको गर्मी महसूस नहीं होगी और स्किन पर खुजली भी महसूस नहीं होगी।

इसे जरूर पढ़ें:हेयर स्टाइलिस्ट आशमीन मुंजाल के इस आजमाए हुए नुस्खे से '1 मिनट' में गोरा और चमकता हुआ चेहरा पाएं

ये घरेलू नुस्खा भी है असरदार

shahnaz husain home remedy for stretch marks dahi turemeric besan inside

शहनाज हुसैन के अनुसार रसोई में उपलब्ध सामान से ही स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को हल्का किया जा सकता है। ये सामान हैं हल्दी, दही और बेसन। ये तीनों तत्व अपने गुणकारी और औषधीय तत्वों के लिए जाने जाते हैं। ये तीनों तत्व स्किन केयर में काफी ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। हल्दी अपने एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जानी जाती है। दही और बेसन स्किन को भीतर से पोषण देते हैं। इन तीनों का पैक स्ट्रेस मार्क्स पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से में काफी आराम महसूस होता है, जिससे खुजली में कमी आती है।

ऐसे बनाएं दही, बेसन और हल्दी का पैक: एक कटोरी में आधा कप बेसन लें, इसमें पांच चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। इस लेप को पेट, कमर और हिप्स के हिस्से में लगाएं, जहां आपको खुजली हो रही है, उन हिस्सों पर विशेष रूप से लगाएं। इन लेप का नियमित इस्तेमाल करने से प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स के निशान काफी हल्के हो जाते हैं और स्किन की खूबसूरती भी बरकरार रहती है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP