स्ट्रेच मार्क्स खूबसूरती को कम कर देते है। इसलिए कोई भी अपनी बॉडी में इसका होना पसंद नहीं करता है। मुझे भी स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं क्योंकि इसके कारण मेरा पेट अजीब सा दिखने लगा है। मेरे पेट पर इतने स्ट्रेच मार्क्स है जिसके कारण मेरा पेट झुर्रियों वाला और लटका हुआ सा दिखता है। जी हां डिलीवरी के बाद मेरे पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो गए थे, जो दिखने में इतने बुरे लगते हैं कि मैं साड़ी नहीं पहन पाती हूं। कभी-कभी तो मेरे बच्चे भी मुझे टोक देते हैं कि 'आप साड़ी मत पहना करो क्योंकि उसमें आपका पेट दिखता है जो अजीब सा लगता हैं।' शायद स्ट्रेच मार्क्स के कारण मेरे जैसी कई महिलाएं साड़ी पहनने से कतराती होगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बारे में हमें डॉक्टर अजय राणा बता रहे हैं जो आईएलएएमईडी (ILAMED) के संस्थापक और डायरेक्टर (www.ilamed.org) है। यह दुनिया के कुछ पेशेवर शैक्षणिक संस्थानों में से एक है जो कॉस्मेटोलॉजी और सौंदर्य शास्त्र चिकित्सा में प्रशिक्षण और ड्स-ऑन पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, खासतौर पर पेट के आस-पास का हिस्सा ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके कारण पेट, कमर और हिप्स के हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स पड़ने के साथ ही स्किन पर काफी खुजली होने लगती है। इस वजह से स्किन पर काफी निशान पड़ जाते हैं। अक्सर स्ट्रेच मार्क्स को प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट व थाई पर होने वाले निशानों को ही माना जाता है, लेकिन मोटापे के कारण त्वचा में आए स्ट्रेच और कसाव के कारण उत्पन्न होने वाले निशान भी स्ट्रेच मार्क्स है। स्ट्रेच मार्क्स किसी को भी हो सकते हैं। जब भी कभी कोई मोटा होता है, तो बॉडी में अचानक आए बदलाव और स्किन में आए स्ट्रेच के कारण स्किन पर कई निशान उभर आते हैं, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Delivery के बाद stretch marks करता है शर्मिंदा, ये घरेलू नुस्खे अपनाकर पा सकती हैं छुटकारा
यह मार्क्स इतने जिद्दी होते हैं कि काफी कोशिशों के बाद भी कम नहीं होते है। ऐसे में महिलाएं अपने पसंद के कपड़े नहीं पहन पाती हैं। अच्छी ड्रेस पहनने के बाद भी उन्हें अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपाकर रखना पड़ता है। उन्हें लो वेस्ट ड्रेसेस पहनने में काफी झिझक महसूस होती हैं। अगर आप भी लो वेस्ट ड्रेसेस या साड़ी पहनने से सिर्फ इसलिए कतराती हैं क्योंकि आपकी टमी की खूबसूरती उस पर दिखाई देने वाले स्ट्रेच मार्क्स खराब कर रहे हैं तो टेंशन छोड़ एक्सपर्ट के इन टिप्स को आजमाएं।
इसे जरूर पढ़ें: स्किन से स्ट्रेच मार्क्स गायब कर देते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
इन उपायों को अपनाकर आप स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। तो देर किस बात की अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो इन उपायों को तुरंत अपनाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।