मौसम के बदलने से बालों का टेक्सचर भी बदलता है। वहीं गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में बालों और स्कैल्प में पसीना जमा हो जाने के कारण बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसके लिए मार्केट में आपको कई महंगे ट्रीटमेंट मिल जाएंगे, लेकिन इन सभी में कई तरह के केमिकल से भरी चीजें होती हैं।
यह हानिकारक केमिकल बालों को डैमेज कर सकते हैं। इनकी देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजें आजमा सकती हैं। तो आइये जानते हैं बालों की देखभाल करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल। साथ ही, जानेंगे इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में-
डैमेज बालों पर किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- एलोवेरा जेल
- दही
एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से क्या होता है?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।
दही को बालों में लगाने से क्या होता है?
- रुसी की समस्या को कम करने में मदद करती है।
- ड्राईनेस को कम कर बालों को पोषण देने में सहायता करती है।
- बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Hair : झड़ते बालों को रोकने के लिए एलोवेरा जेल आएगा काम, जानें कैसे?
डैमेज बालों में जान डालने का घरेलू उपाय
- सबसे पहले एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार दही निकाल लें।
- अब आप इसमें एलोवेरा के पोधें से जेल को निकाल लें।
- इन दोनों इन्ग्रेडिएन्ट्स को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्सचर को अपने बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में अच्छी तरह से लगाएं।
- हेयर पैक को लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मास्क को आप 20 मिनट तक अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा रहने दें।
- इसके बाद आप अपने बालों को साफ पानी की मदद से धो लें।
- इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार तक आजमा सकती हैं।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बालों की देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों