आंखों की देखभाल उतनी ही जरूरी है, जितनी की त्वचा और बालों की मगर आमतौर पर लोग अपनी आंखों की उचित देखभाल करने में लापरवाही कर जाते हैं। ऐसे में आंखों की सेहत पर असर पड़ने के साथ ही उसकी दिखावट पर भी प्रभाव नजर आता है।
अगर आप अपनी आंखों का ध्यान नहीं रखती हैं, तो उसमें काले घेरे, थकावट, ड्राईनेस आदि समस्याएं आसानी से झलकने लगती हैं। मगर समय की कमी के कारण आंखों की सेहत और सुंदरता की ओर बहुत अधिक ध्यान देना भी एक चुनौती है।
ऐसे में बाजार में मिलने वाले कोल्ड जेल आई मास्क एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकते हैं। बाजार में आपको कई ब्रांड में कोल्ड जेल आई मास्क मिल जाएंगे, इनकी कीमत भी अधिक नहीं होती है और यह रीयूजेबल होते हैं। आज हम आपको इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका और फायदे बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: गर्मियों में आंखों को लू के थपेड़ों से बचाने के लिए ये टिप्स आजमाएं
क्या होता है Cool Gel Eye Mask?
इस मास्क के अंदर जेल होता है। आपको बाजार में कई तरह के जेल आई मास्क मिल जाएंगे। इन्हें जब आप फ्रिज के अंदर रखती हैं, तो मास्क के अंदर मौजूद जेल ठंडा हो जाता है। इस मास्क को आप चश्में की तरह आंखों में पहन सकती हैं। जेल ठंडा होता है तो आंखों को भी ठंडक मिलती है, जिससे आपकी आंखों को कई तरह के लाभ पहुंचते हैं।
कैसे करें कूल जेल आई मास्क का इस्तेमाल?
अगर आप आंखों पर कूल जेल आई मास्क लगा रही हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें-
- कूल जेल आई मास्क लगाने से पहले आंखों को पानी से साफ कर लें। इस दौरान आंखों में किसी भी तरह का मेकअप प्रोडक्ट नहीं लगा होना चाहिए।
- इस आई मास्क का इस्तेमाल करते वक्त आंखों को बंद रखें और 5 मिनट से ज्यादा आप इसे आंखों पर मत लगाएं रखें।
- कभी भी अपनी आंखों पर यूज करने वाले जेल आई मास्क को किसी दूसरे से शेयर न करें।
- अगर मास्क का जेल लीक कर रहा है तो समझ जाएं कि अब इसे बदलने का वक्त आ गया है।

कूल आई जेल मास्क के फायदे
1. आंखों की थकावट दूर करने के लिए
दिनभर लैपटॉप या कंप्यूटर पर बैठे-बैठे आपकी आंखों में थकान आ गई है और जलन सी हो रही है, तो आप इस मास्क को ट्राई करें और बहुत अधिक रिलैक्स फील होगा।
2. डार्क सर्कल्स कम करने के लिए
यदि आपकी आंखों में डार्क आई सर्कल्स की समस्या है, तो आपको इस जेल मास्क का प्रयोग करना चाहिए। दरअसल, कोल्ड कंप्रेसर आंखों के आस-पास की त्वचा के स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होती है।
3. ड्राई आई की समस्या कम करने के लिए
कई लोगों को ड्राई आई की समस्या हो जाती है, ऐसा तब होता है जब आंखों से मॉइश्चर खत्म हो जाता है। हालांकि, जब भी आपको इस तरह की समस्या हो तो सबसे पहले आपको किसी विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। अगर यदि आप जेल आई मास्क का प्रयोग करती हैं तो इससे आपको थोड़ी राहत तुरंत ही मिल जाएगी।
Recommended Video
4. आंखों का दर्द कम करने के लिए
आंखों में दर्द या सिर दर्द की समस्या में कूल जेल आई मास्क मददगार साबित हो सकता है। आप कुछ देर के लिए इस आई मास्क को आंखों पर लगाएं, इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।
5. आंखों की सूजन कम करने के लिए
आंखों में यदि सूजन है या फिर फुंसी निकल आई है तो भी आप इस आई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सूजन और दर्द दोनों में ही आपको राहत मिलेगी।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इस तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।