herzindagi

डार्क सर्कल के लिए अपनाएं ये नुस्‍खे, 2 दिन में दिखेगा असर

जब बात चेहरे की देखभाल की आती है, तो केवल त्वचा का ग्लोइंग होना या बेदाग होना ही काफी नहीं होता है। आंखों और होंठों की खूबसूरती भी बहुत मायने रखती है। हालांकि, सभी की आंखों और होंठों का शेप अलग होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता है, मगर उचित देखभाल से उनकी खूबसूरती को निखारा जा सकता है।  खासतौर पर आंखों के नीचे यदि डार्क सर्कल्स हैं, तो यह भी आपकी सुंदरता को प्रभावित करते हैं। डार्क सर्कल्‍स होने के कई कारण हो सकते हैं। मगर उन्हें कम किया जा सकता है। बाजार में आपको बहुत सारे ब्रांड्स में अंडर आई क्रीम्‍स उपलब्‍ध हो जाएंगी, जो पफी आईज और डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए ही बनाई गई होती हैं।  मगर यह महंगी क्रीम्‍स बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं होती हैं। इनके स्‍थान पर आप कुदरती उपाय को आजमा कर देख सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनके प्रयोग से आपको 2 दिन में ही असर नजर आने लग जाएगा। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 13 Apr 2022, 14:04 IST

गुलाब जल और एलोवेरा जेल

Create Image :

सामग्री

  • 1/2 छोटा चम्‍मच गुलाब जल
  • 1/2 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल 
  •  दो छोटे रूई के गोले

 विधि

  • एक बाउल में गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्‍स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को रूई की मदद से आंखों के इर्द-गिर्द लगाएं। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि यह मिश्रण आपकी आंखों के अंदर न जाए। 
  • 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर आप पानी से आंखों को साफ कर सकती हैं।

बादाम का तेल

Create Image :

सामग्री

  • 1/2 छोटा चम्‍मच नारियल का तेल 
  • 5 बूंद बादाम का तेल 

विधि

  • रात में सोने से पहले एक बाउल में नारियल का तेल और बादाम का तेल मिक्‍स करके आंखों के इर्द-गिर्द लगाएं। 
  • आपको 5 मिनट तक आंखों को लाइट मसाज देनी है। इस बात का ध्यान रखें कि तेल आंखों के अंदर न जाए। इससे आप अनईजी महसूस कर सकती हैं। 
  • आप ओवर नाइट इस मिश्रण को आंखों पर लगाए हुए सो सकती हैं और सुबह आपको आंखों को पानी से वॉश कर लेना होगा।

इसे जरूर पढ़ें: क्या अंडर आई क्रीम से सच में होता है फायदा, एक्सपर्ट से जानें

 

ग्रीन-टी आइस क्‍यूब्‍स

Create Image :

सामग्री

  • 1 कप ग्रीन-टी का पानी 
  • आइस ट्रे 

विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में पानी लें और उसे उबाल लें। 
  • फिर इसमें ग्रीन-टी डालें और कुछ देर उबालें। 
  • अब पानी को छान लें और ठंडा होने दें। 
  • फिर इसे आइस ट्रे में भर लें और आइस क्‍यूब्‍स जमाएं। 
  • जब आइस क्‍यूब्‍स तैयार हो जाएं, तो कॉटन के कपड़े में उसे बांध कर आंखों की सिकाई करें। 
  • कोल्ड कंप्रेसर से डार्क सर्कल्स काफी हद तक कम हो जाएंगे। 

एप्‍पल साइडर विनेगर और नींबू का रस

Create Image :

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच सेब का सिरका
  • 5 बूंद नींबू का रस 
  • रूई

लगाने की विधि

  • एक बाउल में सेब का सिरका (सेब के सिरके के लाभ) और नींबू का रस मिक्‍स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को आंखों के इर्द-गिर्द लगाएं। 
  • 10 मिनट बाद आंखों को पानी से साफ कर लें।

ऑलिव ऑयल और शहद

Create Image :

सामग्री

  • 1/2 छोटा चम्‍मच वर्जिन ऑलिव ऑयल 
  • 5 बूंदें शहद 
  • 1 चुटकी हल्दी 

विधि 

  • एक बाउल में वर्जिन ऑलिव ऑयल, शहर और हल्दी को मिक्‍स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को आंखों के इर्द-गिर्द लगाएं। 
  • 15 मिनट बाद आंखों को पानी से साफ कर लें। 
  • इस देसी नुस्‍खे को आप नियमित आजमाएंगी तो आपको जल्द ही फर्क देखने को मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: आंखों पर दिखता है उम्र का असर तो ऐसे बनाएं उन्हें जवां

 

दूध और हल्दी

Create Image :

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच ठंडा दूध 
  • 1 चुटकी हल्दी 
  • रूई 

विधि 

  • दूध और हल्दी को मिक्स करें और इस मिश्रण से आंखों की मसाज करें। 
  • 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इस मिश्रण को आंखों पर 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। 
  • फिर आप पानी से चेहरे को वॉश कर सकती हैं। 
  • इस घरेलू नुस्‍खे को नियमित प्रयोग में लाएंगी तो आपको बहुत अच्छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। 

आलू का रस और मलाई

Create Image :

सामग्री 

  • 1 छोटा चम्‍मच आलू का रस 
  • 1 छोटा चम्‍मच मलाई 
  • रूई 

विधि 

  • आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। 
  • अब इस रस में मलाई मिक्‍स करें। 
  • फिर इस मिश्रण को आंखों के आस-पास लगाएं। 
  • 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। 

पुदीने के पत्ते और नींबू का रस

Create Image :

सामग्री

  • 5 बूंद पुदीने का रस 
  • 5 बूंद नींबू का रस 

विधि 

  • सबसे पहले पुदीने के पत्ते को क्रश करके उसका रस निकाल लें। 
  • अब आप नींबू का रस भी उसमें मिलाएं 
  • फिर इस मिश्रण को आंखों के आस-पास लगाएं। 
  • अब आप इस मिश्रण को लगाए हुए ओवर नाइट छोड़ सकते हैं। 
  • सुबह आंखों को वॉश कर लें। 

 

नोट- इन घरेलू नुस्खों के प्रयोग से आपको इंस्‍टेंट फायदा तो नजर नहीं आएगा, मगर आपको कुछ ही वक्त में अच्छे रिजल्‍ट्स भी देखने को मिलेंगे। 

यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।