Chia Seeds Face Pack: चिया सीड्स के साथ इन 2 चीजों को मिलाकर चेहरे के लिए करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिख सकता है फर्क

Chia Seeds Face Pack: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन टोन को लेकर काफी परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक नुस्खा आजमा सकती हैं।
image

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और गर्मी में होने वाली समस्या से बचने के लिए अगर आप भी बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी आपको चेहरे पर असर देखने को नहीं मिल पाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आईए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-16T135713.515

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन टोन को लेकर काफी परेशान रहती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक नुस्खा आजमा सकती हैं। इस नुस्खे को कर आप अपने चेहरे पर फर्क भी देख सकती हैं।

चिया सीड्स से बनाएं फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट में आगे बताया कि घर पर चिया सीड्स की मदद से आप खास फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। चिया सीड्स से फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले रात में 2 चमच चिया सीड्स पानी में भिगो दें। दूसरे दिन सुबह आप चिया सीड्स को पानी से अलग कर मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से इसे पीस लें। इसमें आप दही और एलोवेरा जेल दोनों मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। उसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

यह भी पढ़ें:coffee face pack: कॉफी का इस तरह करें चेहरे पर इस्तेमाल, दिख सकता है स्किन को फायदा

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-04-16T135715.277

ध्यान रहे आपको इस फेस पैक को चेहरा धोने के बाद ही इस्तेमाल करना है। इसके अलावा आप इस फेस पैक का हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी आप इस फेसपैक को इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है। फेस पैक को आप 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद दोबारा अपने चेहरे को पानी की मदद से धो ले। ऐसा करने से आपको राहत देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:Tan Removal Face Pack: इन 3 नेचुरल फेस पैक्स से पाएं गर्मियों में टैन फ्री और ग्लोइंग स्किन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP