Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

coffee face pack: कॉफी का इस तरह करें चेहरे पर इस्तेमाल, दिख सकता है स्किन को फायदा

अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन की देखभाल करना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर कॉफी की मदद से खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं।  इससे आपको चेहरे पर कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं।  
Updated:- 2025-04-08, 18:15 IST
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी बहुत कोशिश करती हैं और कई प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी आपके चेहरे पर होने वाली परेशानी कम नहीं हो रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यही नहीं आप अपने चेहरे की स्किन को गर्मी के मौसम में हाइड्रेट भी रख सकती हैं।  आइए जानते है इस उपाय के बारे में। 

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-08T180421.417

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा ने बताया कि चेहरे पर जरा सा भी दाग लग जाएं, तो इससे चेहरे की खूबसूरती पर भी असर देखने को मिलता है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और घर पर रहकर चेहरे पर होने वाली परेशानियों को भी कम करना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर ये ख़ास उपाय कर सकती हैं।  घर पर फेस पैक तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

सामग्री -

कॉफी

चीनी

दूध

मलाई

यह भी पढ़ें: Best Face Pack For Summer: मसूर की दाल का ऐसे करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में चेहरे पर दिख सकता है असर

कॉफी से बनाएं फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि घर पर रहकर कॉफी से फेस पैक बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉफी का पाउडर एक कंटेनर में निकाल लें, इसके बाद इसमें चीनी का पाउडर, दूध और दही इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर रख सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-04-08T180418.480

ध्यान रहे आपको यह फेस पैक हफ्ते में केवल 2 बार ही चेहरे पर लगाना है। जब भी आप चेहरे पर इस फेस पैक का इस्तेमाल करें, तब सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। उसके बाद ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपको बेहद फर्क देखने को मिलेगा।

नोट :  किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, नहीं तो इससे कुछ लड़कियों को स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Tan Removal Face Pack: इन 3 नेचुरल फेस पैक्स से पाएं गर्मियों में टैन फ्री और ग्लोइंग स्किन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।