पिगमेंटेशन की वजह से अमूमन हमारी स्किन की नेचुरल ब्यूटी कहीं छिप जाती है। यही वजह है कि पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, महंगी क्रीम पर पैसे खर्च करने के बजाय आप खुद ही नेचुरल उपाय अपना सकते हैं। मसलन, अनार पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और नेचुरल एसिड से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे स्किनकेयर पॉवरहाउस माना जाता है, जो पिगमेंटेशन को कम करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
आप अनार में कई अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करके पिगमेंटेशन की समस्या को कम कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए दही, एलोवेरा व बेसन आदि को मिक्स कर सकते हैं। चूंकि आप नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाती हैं तो इससे स्किन को किसी तरह का नुकसान होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि पिगमेंटेशन के लिए आप अनार की मदद से किस तरह से फेस पैक बना सकती हैं-
अनार पिगमेंटेशन को लाइट करने में मदद करता है। साथ ही साथ, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है और उसे अधिक शाइनी बनाता है। साथ ही साथ, शहद स्किन में नमी लाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करना है तो घर पर बनाएं ये फेस पैक, जानें इसके फायदे
एलोवेरा स्किन की जलन को शांत करने के साथ-साथ हाइड्रेट करता है। वहीं, अनार स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ पिगमेंटेशन को कम करता है। वहीं, गुलाब जल स्किन को रिफ्रेशिंग फील करवाता है।
इसे जरूर पढ़ें: सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं ये होममेड फेस पैक, जानिए तैयार करने का तरीका
मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल को सोख लेती है और पोर्स को साफ करती है। वहीं, अनार का रस ब्लैक स्पॉट और पिगमेंटेशन को कम करता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।