बड़े माथे वाली महिलाएं बनाएं ये सुपर स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स

बड़े माथे वाली महिलाएं अब त्यौहारों पर एकदम नए और अलग तरह की हेयरस्टाइल्स बना सकती हैं। आइए ऐसे ही कुछ अमेजिंग हेयरस्टाइल के बारे में जानें। 

broad head hairstyle ideas
broad head hairstyle ideas

चौथा या बड़े माथे वाली महिलाओं को बाल बनाते वक्त अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। माथा बड़ा न दिखे इसके लिए हम हमेशा अपने बालों को साइड की मांग से बनाते हैं। कभी कुछ महिलाएं इसे छिपाने के लिए बैंग्स का सहारा लेती हैं। अब त्यौहारों में तो आपका सजना और संवरना तो होना ही है। ऐसे में आप कुछ नए हेयरस्टाइल्स को गुगल पर सर्च जरूर करेंगी।

बड़े माथे पर किस तरह की हेयरस्टाइल सूट कर सकती हैं, वो हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। इन्हें आप अपने आम फंक्शन के साथ ही त्यौहारों पर भी ट्राई कर सकती हैं। तो फिर चलिए आपको बताएं कि आप किस तरह से स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाकर अपने माथे को छिपा सकती हैं?

बॉम्बशेल वेव्स

शादी के फंक्शन हों या फिर आने वाली दिवाली, यह हेयरस्टाइल आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकती है। बड़े माथे पर भी यह हेयरस्टाइल इसलिए अच्छी लगेगी क्योंकि इसे बीच से पार्ट करके नीचे हैवी कर्ल्स किए जाते हैं। यह सारा अट्रैक्शन आपके चेहरे और माथे से हटाकर आपके खूबसूरत बालों की तरफ डालेगा। अगर आपका गोल चेहरा है तो यह हेयरस्टाइल आप पर और भी अच्छा लगेगा। इसके साथ ही आप थोड़ा और ग्लिटरी इफेक्ट के लिए अपने बालों में स्टड्स भी लगा सकती हैं।

सुपर स्लीक बन

sleek bun hairstyle

स्लीक बन बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस हेयरस्टाइल पर गजरा और भी खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो इसे लो बन बनाएं या फिर साइड पार्ट बन बनाएं। ये दोनों तरह से आपके ऊपर अच्छा लगेगा। अगर आप साइड बन बना रही हैं तो अपने बालों को माथे के थोड़ा आगे से लेकर पीछे की ओर बनाएं। इस तरह आपके चेहरे को एक फ्रेम मिलेगा और ध्यान आपके बड़े माथे पर नहीं हेयरस्टाइल पर जाएगा। स्क्वायर, गोल और डायमंड फेस शेप है तो आपके ऊपर यह हेयरस्टाइल खूब जंचने वाला है।

इसे भी पढ़ें:सलवार सूट में बनाएं ये हेयर स्टाइल, देखते रह जाएंगे लोग

ब्रेडेड बन

braided bun hairstyle

ऐसा बोला जाता है कि जिन महिलाओं का माथा बड़ा होता है, उन्हें पीछे की तरफ बाल करके नहीं कंघी करनी चाहिए। जहां तक बाद जूड़ा बनाने की है तो आप मांग निकालर भी जूड़ा बना सकती हैं। अगर आपब्रेडेड बन हेयरस्टाइलबनाएंगी तो यह खूबसूरत लगने के साथ आपके माथे को भी छिपाने का काम करेगा। चुटिया बनाने के लिए बालों के मोटे सेक्शन को लेकर पीछे की तरफ गूंथ लें। एक-एक सेक्शन कान की तरफ से निकाल लें। ब्रेड से पीछे की ओर एक जूड़ा बना लें और उसमें गजरा लगाएं। आगे छोड़े बालों को कर्ल करें और उसे अपने गालों पर गिरने दें। यह हर तरह के चेहरे पर फबता है।

लेयर कर्ल्स

layer curls

अगर आप ध्यान माथे से हटाना चाहते हैं तो कर्ल्स ऐसी चीज है जो सारा ध्यान आपके चेहरे की फ्रेमिंग पर डालती है। आपको नॉर्मल कर्ल्स नहीं, बल्कि लेयरिंग करनी चाहिए। यह हर तरह के चेहरे पर अच्छा लगेगा। आप साइड की मांग निकालकर बालों को कर्ल करेंगी तो इससे न सिर्फ बड़ा माथा छिपेगा और बाल घने भी लगेंगे। आप इसमें पीछे सेहेयर एक्ससेरीजभी जोड़ सकती हैं। लेयर कर्ल्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप बीड्स या डायमंड बड्स लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पतले बालों वाली महिलाएं ट्राई करें एक्सटेंशन के साथ ये हेयरस्टाइल्स, लगेंगी खूबसूरत

ये हैं वो 4 हेयरस्टाइल्स जो आप भी बना सकती हैं। ये न सिर्फ आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देंगी, बल्कि आपके माथे को भी छोटा दिखाने में मदद करेंगी।

हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और इसी तरह की लेटेस्ट हेयरस्टाइल जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram@ankitalokhande, summitmedia, herzindagi, ctfassest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP