Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

स्किन ड्राई और पैची हो गई है तो ग्लिसरीन का ऐसे करें इस्‍तेमाल, झुर्रियां भी होती हैं कम

अगर आपकी स्किन ड्राई और पैची हो गई है तो परेशान न हो बल्कि एक्‍सपर्ट के इस नुस्‍खे को अपने ब्‍यूटी रूटीन में शामिल करें। आपको झुर्रियों की समस्‍या से भी निजात मिलेगी। 
Updated:- 2020-07-01, 14:46 IST
glycerin  for  skin  care main

ज्‍यादातर महिलाएं त्‍वचा की देखभाल के लिए नेचुरल प्रोडक्‍ट पर भरोसा करती हैं और हो भी क्‍यों न? प्रकृति ने हमें कई अनमोल चीजें वरदान के रूप में दी हैं। महिलाएं अक्‍सर ऐसी चीजों की खोज में रहती हैं जो आसानी से और असरदार तरीके से त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करके उनकी स्किन को ग्‍लोइंग बना सकें। ऐसा ही एक प्रोडक्‍ट ग्लिसरीन है। यह स्किन के लिए बहुत अच्‍छी मानी जाती है। अगर आप इसका इस्तेमाल एक बार करना शुरू कर देंगी तो फिर आप कोई मेकअप प्रोडक्ट या क्रीम इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगी। ग्लिसरीन से आपकी स्किन ना सिर्फ सॉफ्ट होती है बल्कि इसे लगाने से स्किन के दाग धब्बे भी दूर होते हैं और चेहरे पर ग्लो भी आता है। साथ ही इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो असमय आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को रोकते हैं।

इतना ही नहीं अगर आप चाहती हैं कि आपकी पूरी बॉडी की स्किन शाइन करे तो आप अपनी पूरी बॉडी की मसाज ग्लिसरीन से कर सकती हैं। हालांकि गर्मियों में आपको इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि इसमें आप गुलाब जल मिक्‍स करके ही लगाएं क्‍योंकि यह बहुत चिपचिपी होती है। स्किन पर ग्लिसरीन के इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में हमें विश्व प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन, संस्थापक और निदेशक, आईएलएएमईडी (ILAMED) डॉक्‍टर अजय राणा जी बता रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: रंगत निखारने के लिए इन 4 चीजों में से 1 रोजाना लगाएं, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

glycerin  for  skin  care inside

ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन पर होने वाले फायदे

  • ग्लिसरीन एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है। इसका स्किन पर रेगुलर इस्‍तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेेेड और फ्रेश दिखती है।
  • अगर किसी की स्किन पैची और ड्राई है तो ग्लिसरीन का इस्‍तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • यह स्किन के पीएच लेवल को बनाकर रखने में हेल्‍प करती है। यह स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाती है।
  • ग्लिसरीन में हीलिंग प्रोपर्टीज होती हैं, जिसके कारण यह एक नेचुरल मेडिसिन की तरह काम करती है। इसके इस्तेमाल से एक्जिमा और सोरियासिस जैसे स्किन प्रॉब्लम्स सही हो जाती हैं।
  • यह डेड स्किन सेल्स में मौजूद प्रोटीन को तोड़कर स्किन से बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और क्लीयर रहती है।
  • ग्लिसरीन में एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज होती हैं। इसे चेहरे पर इस्‍तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग दिखती है और असमय होने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन्‍स की समस्‍या से छुटकारा मिलता है।
  • ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए ग्लिसरीन एक अच्छे टोनर की तरह काम करती है।
  • ऑयली स्किन में एक्ने होने की संभावनाएं अधिक होती हैंं, ऐसे में ग्लिसरीन का इस्‍तेमाल एक अच्छे क्लींजर की तरह किया जा सकता है। यह स्किन से सारे इम्पुरिटीज़ को बिना किसी ड्राईनेस के निकालने में मदद करती है।

glycerin  for  skin  care inside

ग्लिसरीन इस्‍तेमाल का तरीका

तरीका नम्‍बर-1

सामग्री

  • ग्लिसरीन- 50 ml
  • गुलाब जल- 50 ml

इस्‍तेमाल का तरीका

  • दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसे कॉटन की हेल्‍प से स्किन पर लगाएं।
  • रातभर लगा रहने दें और सुबह स्किन को साफ कर लें।

glycerin  for  skin  care inside

तरीका नम्‍बर-2

सामग्री

  • चीनी- 2 बड़ा चम्‍मच
  • ग्लिसरीन- 2 बड़ा चम्‍मच
  • लैवेंडर ऑयल- कुछ बूंदें
  • नमक- 1 चुटकी
  • नींबू का रस- कुछ बूंदें 

इस्‍तेमाल का तरीका

  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • इसे स्क्रब की तरह स्किन पर लगाएं।
  • इसे कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो दें।

 

तरीका नम्‍बर-3

सामग्री

  • ग्लिसरीन- 1 चम्‍मच
  • कॉर्न स्‍टार्च- 1/2 चम्‍मच
  • एग वाइट- 1

इसे जरूर पढ़ें:  रात और दिन में इन उपायों को करने से त्वचा दिखेगी हमेशा जवां

इस्‍तेमाल का तरीका

  • ग्लिसरीन में कॉर्न स्टार्च, एग वाइट, आइस वॉटर को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • कुछ देर के लिए ड्राई होने के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो दें।

आप भी स्किन केयर के लिए ग्लिसरीन का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ब्‍यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Image Credit: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।