चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपनी पूरी बॉडी का भी बहुत ख्याल रखती है। ऐसे में डार्क अंडरआर्म्स उनकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। इससे बचने के लिए कई महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है।
डार्क अंडरआर्म्स के उपाय
ऐसे में अगर आप भी इन डार्क अंडरआर्म्स को क्लीन करना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपाय बताएंगे, जिन्हें कर आप डार्क अंडरआर्म्स को कम कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि महिलाएं अंडरआर्म्स से राहत पाने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ उपाय कर ब्लैक अंडरआर्म्स को कम कर सकती हैं। ऐसे में सबसे पहले आप आलू का इस्तेमाल करें। आलू को बीच से कटकर इसके अंदर वाले हिस्से को आप अंडरआर्म्स वाली जगह पर हल्के हाथों से घिस सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Potato For Skin: आलू से बनाएं 3 खास फेस पैक, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर
आलू का ऐसे करें इस्तेमाल
आप चाहे तो आलू को कद्दूकस कर इसका रस निकाल सकती हैं। अब इस रस में एलोवेरा जेल, नींबू का रस और थोड़ा बेकिंग सोडा मिला दे। इस पेस्ट को अब आप अंडरआर्म वाली जगह पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक राहत देखने को मिल सकती है। इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। आप चाहे तो सेब के सिरका का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Lavender Oil For Face: लैवेंडर ऑयल के साथ इस एक चीज को मिलाकर करें चेहरे की मसाज, मिलेंगे फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों