Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

Hair Care: बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए बेस्‍ट हैं ये 3 होममेड हल्‍दी के हेयर पैक्‍स

बहुत कोशिशों के बाद भी अगर आपके बाल लंबे नहीं हो रहे हैं तो बालों में लगाएं घर के बने ये 3 हल्‍दी हेयर पैक्‍स। 
Updated:- 2020-12-06, 10:00 IST
homemde turmeric hair packs,

लंबे बालों का शौक कई महिलाओं को होता है। मगर जरूरी नहीं है कि हर महिला के बालों की ग्रोथ अच्‍छी हो। बालों की ग्रोथ अच्‍छी नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं। मगर बालों की ग्रोथ को अच्‍छा बनाने के लिए भी कई विकल्‍प हैं। 

बाजार में आपको बहुत सारे प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का दावा करते हैं। मगर आप यदि बालों की अच्‍छी ग्रोथ के लिए कोई घरेलू नुस्‍खा तलाश रही हैं तो आप बालों में हल्‍दी का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। 

हल्‍दी एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्‍टीरियल और एंटीसेप्टिक होने के साथ-साथ ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतन बनाने का काम भी करती हैं। स्‍कैल्‍प पर हल्‍दी लगाने से ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है, जिससे बालों की ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ता है। 

आप बालों में हल्‍दी का इस्‍तेमाल हेयर पैक के तौर पर कर सकती हैं। आज हम आपको हल्‍दी से बनने वाले कुछ घरेलू हेयर पैक्‍स के बारे में बताएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: DIY Face Packs: अपनी त्‍वचा के टाइप के अनुसार चेहरे पर लगाएं 'हल्‍दी के फेस पैक्‍स'

हल्‍दी के 3 हेयर पैक्‍स 

1. दही, अंडा और हल्‍दी हेयर पैक  

2. दूध, हल्‍दी, एलोवेरा हेयर पैक 

3. नारियल हल्‍दी हेयर पैक 

हल्‍दी हेयर पैक के फायदे 

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ हल्‍दी हेयर पैक्‍स बालों को और भी कई लाभ पहुंचाते हैं- 

1. बालों में अगर डैंड्रफ की समस्‍या है तो आपको नारियल के तेल के साथ हल्‍दी मिला कर बालों में लगाना चाहिए। इससे डैंड्रफ की समस्‍या में राहत मिलती है। 

2. हल्‍दी में curcumin नाम का तत्‍व होता है, जो ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे भी बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। 

3. यदि आपको स्‍कैल्‍प पर किसी भी तरह का संक्रमण है तो आपको हल्‍दी का हेयर पैक जरूर लगाना चाहिए, क्‍योंकि हल्‍दी एंटी इंफ्लेमेटरी होती है। 

4.  हल्‍दी को बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा होता है। 

हल्‍दी के होममेड हेयर पैक्‍स की विधि 

बाजार में आपको बहुत सारे हेयर पैक्‍स मिल जाएंगे, मगर आप घर पर हल्‍दी के हेयर पैक्‍स तैयार कर सकती हैं। इसकी विधि बेहद आसान है- 

turmeric or haldi hair packs for hair growth

1. दही, अंडा और हल्‍दी हेयर पैक  

सामग्री 

  • 2 अंडों का केवल सफेद भाग 
  • 2 बड़ा चम्‍मच दही 
  • 2 बड़ा चम्‍मच हल्‍दी 

विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में दोनों अंडों को फोड़ लें और उसके पीले भाग को अलग कर लें। 
  • अंडे में दही मिलाएं और अच्‍छी तरह से मिश्रण को फेटें। 
  • अब इस मिश्रण में हल्‍दी मिलाएं और फिर इस हेयर पैक को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। 
  • 1 घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से वॉश कर लें। 
  • बालों को वॉश करने के लिए गरम पानी का भूल से भी प्रयोग न करें। 
  • हफ्ते में एक बार इस हेयर पैक को जरूर लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें:  हल्दी आपकी सेहत के लिए है हेल्दी जानिए इसके फायदे

 

turmeric hair packs for hair growth

2. दूध, हल्‍दी, एलोवेरा हेयर पैक 

सामग्री 

  • 1/2 कप दूध 
  • 3 बड़े चम्‍मच एलोवेरा जैल 
  • 4 बड़े चम्‍मच हल्‍दी 

विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में दूध और एलोवेरा जैल लें और उसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। 
  • इसके बाद इस मिश्रण में हल्‍दी डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। 
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। 
  • 30 मिनट बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें। 
  • आप चाहे तो बालों में शैंपू भी लगा सकती हैं। 
  • इस होम मेड हेयर पैक को आप हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। 

 

3. नारियल हल्‍दी हेयर पैक 

सामग्री 

  • 4 बड़े चम्‍मच नारियल का तेल 
  • 2 बड़े चम्‍मच हल्‍दी 

विधि 

  • दोनों ही सामग्रियों को एक बाउल में डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। 
  • अब इस मिश्रण को गरम करें। जब यह मिश्रण गुनगुना हो जाए तो इसे बालों में लगाएं। 
  • इसके बाद बालों को 30 मिनट बाद शैम्‍पू से वॉश कर लें।
  • हफ्ते में इस हेयर पैक को 2 बार जरूर लगाएं। 

 

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी ब्‍यूटी हौक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।