बालों में सिर्फ 15 मिनट लगाएं ये हेयर पैक और फिर देखें कमाल

इस होममेड हेयर पैक को 15 मिनट बालों में लगाकर आप पार्लर में बिना पैसा खर्च किये सुंदर, घने और काले बाल पा सकती हैं।
Updated:- 2018-10-29, 14:47 IST
healthy hair mask main

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बालों का अहम रोल होता है। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव और केमीकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट बालों की क्वालिटी से बालों पर बुरा असर पड़ता हैं। जिससे चलते बालों में ड्राइनेस, चिपचिपी स्‍कैल्‍प, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल आदि जैसी प्रॉब्‍लम्‍स होने लगती है और इन प्रॉब्‍लम्‍स में से एक न एक प्रॉब्‍लम से लगभग हर महिला परेशान रहती हैं और छुटकारा पाने के लिए अक्सर पार्लर में खूब पैसे खर्च करती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा हेयर पैक लेकर आए हैं जिसे 15 मिनट बालों में लगाकर आप पार्लर में बिना पैसा खर्च किये बालों की हर प्रॉब्‍लम्‍स से छुटकारा पा सकती हैं। और सबसे अच्‍छी बात इसे आप आसानी से बना और लगा सकती हैं। अगर विश्‍वास नहीं हो रहा तो आइए इस आर्टिकल में इस हेयर पैक के बारे में जानें।

healthy hair mask inside

हेयर पैक के लिए सामग्री

  • अंडा- 1
  • ऑलिव ऑयल- 3 टेबलस्पून
  • शहद- 1 चम्‍मच
  • दालचीनी- 2 चम्‍मच

 

हेयर पैक बनाने का तरीका

  • एक बाउल में अंडे का सफेद हिस्‍सा निकालकर उसे कांटे से अच्‍छी तरह फैंट लें।
  • अब एक पैन में एक्‍स्‍ट्रा वर्जन ऑलिव ऑयल डालकर मिनट भर गर्म करें।
  • फिर आंच बंद करके उसे हल्‍का ठंडा होने तक रख दें।
  • अब इसमें 1 चम्‍मच शहद और 2 चम्‍मच दालचीनी मिलाए।
  • इस पेस्‍ट को तब तक मिक्‍स करें जब तक तेल ब्‍लैक कलर का नहीं हो जाता।
  • अब इसमें अंडे का सफेद हिस्‍सा मिलाएं।

हेयर पैक लगाने का तरीका

  • अब अपने बालों को अच्‍छी तरह से सुलझा लें।
  • फिर इस हेयर पैक को बालों में लगाएं।
  • हेयर पैक को 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • और फिर कंडीशनर से अपने बालों को धो लें।

अंडा, ऑलिव ऑयल और दालचीनी ही क्‍यों?

healthy hair mask inside

अंडे सल्फर, प्रोटीन, फॉस्फोरस, आयरन, मिनरल और जिंक का स्रोत है। यह सारे पोषक तत्‍व बालों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन ई बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।
बालों के लिए दालचीनी बहुत अच्‍छी मानी जाती है और बालों के लिए कमाल का असर दिखाती है। यह पैक स्‍कैल्‍प में नमी पहुंचाता है, इसमें बीटा केरोटीन और विटामिन 'ए' होता है जो बालों का झड़ना रोकता है और बालों का झड़ना रोकता है। बायोटिन या विटामिन बी-7 की उपस्थिति से बालों के फॉलिकल और जड़ों को ताकत मिलती है।
बालों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाकर हेल्‍दी रखता है। ऑलिव ऑयल एक अच्छा कंडीशनर भी है। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
इसके अलावा शहद बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर है।

Read more: घी को इस तरह लगाकर पाएं काले, घने और लंबे बाल

हालांकि इस घरेलू हेयर पैक के कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है लेकिन इस हेयर मास्‍क को बालों में लगाने से पहले पैच टेस्‍ट कर लेना चाहिए ताकी किसी भी तरह की एलर्जी के बारे में पहले ही पता चल जायें। आप इस हेयर पैक को हफ्ते में एक बार 15 मिनट के लिए लगा सकती है। तो देर किस बात की आज ही ट्राई करें ये हेयर पैक और खूबसूरत और घने बाल पाएं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।