Vastu Tips: पैसों से जुड़ी समस्या होगी दूर, जब घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएंगे ये एक चीज

अगर आप चाहते हैं कि घर में खुशी का माहौल बना रहे, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। इससे घर पर लोगों की नजरें कम लगेगी। साथ ही, सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
image

पैसे कमाने के लिए हम सभी बाहर निकलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि अपने घर में वो सारी सुख-सुविधाएं रख सके, जिससे हमारे परिवार का काम आसानी से हो सके। लेकिन कई बार वास्तु या गलत चीजों को घर में रखने से सब कुछ खराब होने लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है आपके घर का वास्तु। इसका ध्यान रखे बिना अगर आप कोई कार्य करेंगे, तो इससे आपके जीवन में उथल पुथल होने लगेगी। इसके लिए आप घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ ऐसी चीजों को टांगे जिससे घर में सुख शांति बनी रहे। इसकी जानकारी हमें दिल्ली के न्यूमेरोलॉजिस्ट और न्यूमेरोवाणी के फाउंडर सिद्धार्थ एस. कुमार जी ने शेयर की है।

वास्तु का खास उपाय आएगा आपके काम

vastu upay

अगर आपके जीवन में पैसे आ रहे हैं, लेकिन वो जल्दी खर्च हो जाते हैं। इसकी वजह से आप दिन पर दिन कर्ज में दबे जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको वास्तु उपाय का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु के हिसाब से जब आप अपनी दिशा में बदलाव लाएंगे, तो जीवन में सुधार आपको देखने को मिल जाएगा। इसका मुख्य उपाय है घर का गेट। जहां से आप रोजाना घर में प्रवेश करते हैं।

गेट पर लटकाएं नमक की पोटली

Potli for vastu

नमक हर खाने में डाला जाता है। जब हमें घर में नेगिटिव एनर्जी का अहसास होता है, तो इसे कम करने के लिए भी हम नमक का इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से घर में सकारात्मक असर दिखाई देता है। इसी नमक की पोटली बनाकर आपको अपने घर के मेन गेट पर लटकाना है। ऐसा करने से आपका शुक्र मजबूत होता है। साथ ही आपके घर में आने वाली नेगिटिव एनर्जी कम हे जाती है। इसके बाद आपको पैसों की समस्या नहीं होगी। साथ ही, रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में नहीं बनवाएं नवविवाहित जोड़े का कमरा, जीवन में आ सकती हैं ये परेशानियां

घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली लटकाने से मिलते हैं ये लाभ

Salt for vastu

  • नमक की पोटली को मुख्य दरवाजे पर लटकाने से पहले आप पंडित जी की राय जरूर लें। इससे आपको सही समय और दिशा की जानकारी मिल जाएगी।
  • घर में पैसों की कमी दूर करने के लिए ये सबसे आसान उपाय है। इसे करने से आपका शुक्र मजबूत होगा।
  • ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी नकारात्मक का प्रभाव नहीं दिखाई देगा।
  • इस उपाय को करने से आपके दांपत्य जीवन में सकारात्मक असर दिखाई देगा।
  • वास्तु दोष से छुटकारा दिलाएंगा ये आसान उपाय

जीवन में परिवर्तन लाना है, तो आपको वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा। साथ ही, आपके जीवन में मधुरता और पैसे दोनों आएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP