श्री कृष्ण के प्रिय भाद्रपद माह में तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें, होगा धन लाभ

तुलसी भगवान विष्णु और उनके अवतारों को बहुत प्रिय है। इस महीने में तुलसी पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और अन्य कई लाभ भी मिलते हैं।
offer these things in tulsi during bhadrapad month

भाद्रपद मास जिसे हम भादो के नाम से भी जानते हैं, भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है। इसी महीने में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल भाद्रपद माह 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु और उनके अवतारों को बहुत प्रिय है। इस महीने में तुलसी पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइए जानते हैं कि भादों के महीने में तुलसी पर क्या चढ़ाएं और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

भाद्रपद माह में तुलसी पर क्या अर्पित करें?

दूध और जल: भाद्रपद मास में हर सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल के साथ थोड़ा सा दूध मिलाकर अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन का प्रवाह बढ़ता है।

bhadrapad mah mein tulsi mein kya chadhaye

पीले वस्त्र और पीली मिठाई: भगवान श्री कृष्ण को पीला रंग बहुत पसंद है। भाद्रपद मास में तुलसी के पौधे को पीले रंग के वस्त्र या धागा अर्पित करें और पास में पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं जिससे धन लाभ के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें:चातुर्मास में तुलसी के पास दीया जलाते समय न करें ये 5 बड़ी गलतियां

पीले फूल और चंदन: इस महीने में तुलसी माता को पीले रंग के फूल जैसे गेंदा अर्पित करें। साथ ही, चंदन का तिलक भी लगाएं। चंदन को शीतलता का प्रतीक माना जाता है और यह भगवान विष्णु को प्रिय है। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है जो धन वृद्धि के लिए आवश्यक है।

शक्कर या मिश्री: भाद्रपद मास में तुलसी के पौधे के पास शक्कर या मिश्री का भोग लगाने से भी धन लाभ होता है। ऐसा करने से रिश्तों में मिठास आती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है जिससे परिवार की समृद्धि बढ़ती है।

यह भी पढ़ें:तुलसी के पौधे में दिख रहे हैं ये 5 संकेत, समझिए घर में सुख-समृद्धि के साथ आने वाली हैं माता लक्ष्मी

इन छोटे-छोटे उपायों को भाद्रपद मास में श्रद्धापूर्वक करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं रहती।

bhadrapad month mein tulsi mein kya chadhaye

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • भाद्रपद माह में कौन से काम नहीं करने चाहिए?  

    भाद्रपद माह में मांस और मदिरा का सेवन, दही का प्रयोग और बाल-नाखून काटना आदि काम नहीं करने चाहिए।  
  • भाद्रपद माह में कौन सा दीया जलाएं? 

    भाद्रपद माह में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीया जलाएं।