
कामधेनु गाय, जिसे हिंदू पौराणिक कथाओं में एक इच्छा पूरी करने वाली गाय के रूप में भी जाना जाता है, यह प्रचुरता, समृद्धि और सफलता का एक पवित्र प्रतीक होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप इस गाय की मूर्ति को घर में रखती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि आकर्षित होती है। इसे घर के कुछ निश्चित स्थानों में रखने की सलाह दी जाती है। यही नहीं अगर हम इस गाय की मूर्ति को अपने ऑफिस में भी रखते हैं तो इसके लाभ होते हैं।
वर्कप्लेस पर कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से आपके करियर के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, आपके जीवन की बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है और सौभाग्य आ सकता है। इसके लाभों को बढ़ाने के लिए इस शुभ आकृति का सही स्थान जरूरी होता है। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने वर्क प्लेस में किस स्थान और नियमों से कामधेनु की मूर्ति रखनी चाहिए।

कामधेनु हिंदू पौराणिक कथाओं में एक दिव्य आकृति के रूप में पूजी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह आपकी सभी भौतिक और आध्यात्मिक इच्छाओं को पूरा करती है।
इन्हें सभी गायों की माता माना जाता है और उनके शरीर में कई देवताओं को चित्रित किया जाता है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कामधेनु गाय प्रचुरता, उर्वरता, धन और पोषण का प्रतीक मानी जाती है। जब आप उनकी मूर्ति को घर के साथ वर्कप्लेस पर भी रखते हैं तो इसे करियर में सफलता पाने का एक आसान जरिया माना जाता है। आपके वर्कप्लेस पर यह मूर्ति वित्तीय विकास को आकर्षित करने के लिए एक आदर्श रूप में काम करती है।
कामधेनु को सभी प्रकार की समृद्धि का स्रोत माना जाता है। इसे घर में रखने से परिवार में धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। वहीं जब आप इसे वर्कप्लेस पर रखते हैं तो ये आपके लिए आर्थिक लाभ के स्रोत खोलने में मदद करती है। आइए जानें इसके वर्कप्लेस में रखने के फायदों के बारे में-

कामधेनु की मूर्ति को कार्यस्थल पर रखना व्यापार और करियर में उन्नति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह मूर्ति वर्कप्लेस पर न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि व्यावसायिक बाधाओं को दूर कर नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करती है। ऑफिस या दुकान में कामधेनु की मूर्ति स्थापित करने से आपको कार्यों में सफलता मिलती है और साथ ही, पदोन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यही नहीं व्यापार में मुनाफा पाने के लिए भी इसे आप अपनी दुकान के मुख्य प्रवेश द्वार पर रख सकती हैं।
यदि इसे ऑफिस की डेस्क पर रखा जाए, तो यह कार्य के प्रति आपकी एकाग्रता और समर्पण को बढ़ावा देती है। साथ ही, कामधेनु धन-संपत्ति को आकर्षित करती है और आर्थिक स्थिरता लाने में भी मदद करती है। इसे कार्यस्थल पर स्थापित करने से न केवल नए व्यावसायिक अवसर मिलते हैं, बल्कि टीम के बीच तालमेल भी बेहतर होता है।
इसे जरूर पढ़ें: कामधेनु की पूजा से मिलता है मनचाहा वरदान, जानें महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार कामधेनु की मूर्ति रखने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व ही मानी जाती है । यह दिशा धन और समृद्धि के देवता कुबेर और ज्ञान के देवता बृहस्पति से जुड़ी है। यदि आप वर्कप्लेस पर इसी दिशा में कामधेनु मूर्ति रखें तो आपको इसके सर्वोत्तम लाभ मिलते हैं।
ऑफिस में कामधेनु की मूर्ति को उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। इससे आपके व्यापार में उन्नति होती है। यह दिशा आर्थिक प्रगति और करियर ग्रोथ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यदि आपका ऑफिस है या कोई दुकान है, तो कैश काउंटर या लॉकर के पास कामधेनु की मूर्ति रखना सबसे शुभ होता है। इससे धन का प्रवाह बना रहता है और व्यापार में बढ़ोतरी होती है। यही नहीं नौकरी में भी इसके सकारात्मक प्रभाव होते हैं और आपके लिए जल्द ही उन्नति के योग बनते हैं।
कामधेनु की मूर्ति को ऑफिस के वर्कस्पेस या मीटिंग रूम में रखने से वहां का माहौल सकारात्मक रहता है। इससे ऑफिस में जो लोग भी काम करते हैं उन सभी की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और कार्यक्षेत्र में सौहार्द बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में इस तरह रखें कामधेनु गाय की प्रतिमा, जीवन में आएगी खुशहाली
आपको ध्यान रखना चाहिए कि कामधेनु की मूर्ति को कभी भी ऑफिस के वॉशरूम या गंदे स्थानों के पास नहीं रखना चाहिए। इससे मूर्ति का प्रभाव कमजोर हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
यदि आप ऐसी किसी भी स्थान पर मूर्ति रखती हैं तो आपके जीवन में इसके शुभ प्रभाव नहीं होते हैं जिसकी वजह से आपकी उन्नति रुकने लगती है।
यदि आप वर्कप्लेस पर कामधेनु की मूर्ति रखती हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि इसे हमेशा सही स्थान और दिशा में ही रखें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।