Shiv And Shankh Katha: हिन्दू धर्म में कई ऐसी वस्तुएं हैं जिनका प्रयोग पूजा के दौरान शुभ और फलदायी माना गया है। इन्हीं में से एक है शंख। शंख को घर में रखना और पूजा में इसके इस्तेमाल को बहुत लाभकारी मानते हैं। इसी कारण से हर देवी-देवता की पूजा में शंख बजाया जाता है और सभी को शंख अर्पित करने के भी विधान है। हालांकि शिव पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह।
भगवान शिव को क्यों नही चढ़ाना चाहिए शंख?
शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में पूर्ण रूप से शंख निषेध माना गया है। न तो शंख से शिवलिंग पर जल अर्पित करना मान्य है, न ही भगवान शिव को शंख (घर में शंख रखने के नियम) चढ़ाना उचित माना गया है और न ही भगवान शिव की पूजा में शंख बजाना चाहिए।
इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार, शंखचूड़ नाम का एक दैत्य था जिसने अपने अत्याचारों से न सिर्फ पृथ्वी पर बल्कि समस्त लोकों में हाहाकार मचा रखा था। शंखचूढ़ के अत्याचारों से परेशान सभी देवता शिव जी के पास पहुंचे।
भगवान शिव (कौन हैं भगवान शिव की बेटियां) ने देवताओं को बताया कि शंखचूढ़ के पाप कर्मों का घड़ा भरने वाला है और उस घड़े के भरते ही वह स्वयं उसके वध के लिए जाएंगे। कुछ समय बाद जब शंखचूढ़ के वध का समय आया तब भगवान शिव ने उसे युद्ध के लिए ललकारा।
यह भी पढ़ें:Lord Shiva Sons: भगवान शिव के 8 पुत्र... किसी को मिली मृत्यु तो किसी को मिला वरदान
पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव और शंखचूढ़ का युद्ध बहुत भयंकर हुआ था। युद्ध के दौरान भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से शंखचूढ़ का वध कर दिया था। इसके बाद उसका शरीर त्रिशूल के प्रहार से जलने के बाद भस्म हो गया।
भस्म होने के बाद उसी शरीर की राख में से शंख की उत्पत्ति हुई। चूंकि भगवान शिव ने शंखचूढ़ का वध किया था इसलिए सभी देवी-देवताओं की पूजा में शंख का प्रयोग होता है और शंख अर्पित किया जाता है लेकिन भगवान शिव को शंख अर्पित करने की मनाही है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि आखिर क्यों शिव पूजन में शंख का प्रयोग वर्जित माना गया है और क्यों भगवान शिव को शंख अर्पित नहीं करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों