
धनतेरस इस साल 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस तिथि को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
लेकिन महंगाई के इस जमाने में हर किसी के बस में कहा कि वह धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीद सके। इसलिए वह इनकी जगह मार्केट से कुछ भी सामान खरीद लेते हैं।
वैसे तो धनतेरस के दिन झाड़ू या बर्तन जैसी चीजें खरीदना शुभ होता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी है जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानकारी की कमी होने के चलते लोगों को लगता है कि धनतेरस के दिन कोई भी सामान खरीदना शुभ है। उन्हें बस मार्केट में जाकर सामान खरीदना होता है। (शुभ काम से पहले क्यों बनाते हैं स्वास्तिक)
इसलिए वह कोई सामान खरीदकर ले आते हैं, लेकिन आपको बता दें कि धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े या सामान खरीदना शुभ नहीं होता है। साथ ही, आपको इस दिन काले रंग के कपड़े भी धारण नहीं करने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Dhanteras 2023: सोना या झाड़ू ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी है शुभ

अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह धनतेरस के दिन ऐसे सामान खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें घर में जरूरत होती है। उन्हें लगता है कि इससे धनतेरस पर सामान भी खरीद लिया जाएगा और जरूरत भी पूरी हो जाएगी।
लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन आपको कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि कांच की वस्तुएं राहु का प्रतीक मानी जाती है। (सुपारी के उपाय)
इसे भी पढ़ें- Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न
इस दिन कोई भी धारदार वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। घर में धारदारी वस्तुएं लाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, जिसे आपको परिवार के लिए ठीक नहीं है। इसलिए आप धनतेरस को ऐसी खरीदने से बचें।
इसके सिवा आपको धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं, टूटे हुए बर्तन, चप्पल और गिरा हुआ सामान भी घर में नहीं लाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।