किसी शुभ काम से पहले क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक, जानें इसका महत्व

स्वास्तिक का चिह्न ज्योतिष के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है और इससे घर में शुभता आती है। इसे घर के कई स्थानों पर बनाया जाता है और इससे जुड़े कुछ उपाय आपके जीवन के लिए लाभदायक हो सकते हैं। 
Updated:- 2024-02-23, 12:04 IST
image

किसी भी शुभ काम के पहले या किसी भी नई चीज के इस्तेमाल से पहले उसमें कुमकुम, सिंदूर या हल्दी का स्वास्तिक बनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि ये घर में खुशहाली लाने का एक आसान तरीका है।

स्वास्तिक को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है, इसी वजह से इससे घर में ऊर्जा आकर्षित होती है और जिस स्थान पर यह शुभ चिह्न बनाया जाता है वह अपने आप ही ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।

हिंदू धर्म में इसे एक पवित्र प्रतीक माना जाता है जो सौभाग्य, समृद्धि और शुभता से जुड़ा होता है। इसे किसी भी शुभ कार्य से पहले बनाने के पीछे के कई ज्योतिष लाभ हैं और इसका महत्व भी है।

शादी, गृहप्रवेश, किसी शुभ समारोह या कोई नया व्यवसाय शुरू करने से पहले इसे उस स्थान पर बनाया जाता है, इसके अलावा पूजा-पाठ में भी इस चिह्न का विशेष महत्व है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें शुभ काम की शुरुआत में स्वास्तिक बनाने के पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से। 

स्वास्तिक सौभाग्य का प्रतीक होता है

is swastik symbol auspecious for home

यदि हम ज्योतिष की मानें तो स्वास्तिक का चिह्न सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले इस चिह्न को बनाना सौभाग्य और अनुकूल परिणामों को आमंत्रित करता है।

यह आपके घर में सकारात्मक वातावरण को आकर्षित करता है इसलिए इसे बनाना शुभ माना जाता है। इसे एक पवित्र और शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है जो ऊर्जा के सामंजस्यपूर्ण प्रवाह का प्रतिनिधित्व करता है। जब हम किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले स्वास्तिक का चिह्न बनाते हैं तो ये ऊर्जा को संतुलित करता है और पूरे वातावरण को शुभ करता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Swastika Symbol: जानें स्वास्तिक के लाभ और इसे बनाने का सही तरीका

स्वास्तिक की चार भुजाएं क्या दिखाती हैं 

swastik sign for prosperity at home

स्वस्तिक एक चार भुजाओं वाला चिह्न है जो घड़ी की सुई की दिशा में बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह चार प्रमुख दिशाओं, चार तत्वों और जीवन के चार चरणों का प्रतिनिधित्व करता है।

इसे सूर्य के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, जिसे जीवन और ऊर्जा के स्रोत के रूप में देखा जाता है। स्वास्तिक के कई सकारात्मक प्रभाव होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह सौभाग्य को आकर्षित करता है, बुरी आत्माओं से बचाता है और समृद्धि को बढ़ावा देता है।

स्वास्तिक बनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं। जिसमें सबसे आम तरीका चार ऐसी भुजाएं बनाना है जो लंबाई और चौड़ाई में एक समान हों। भुजाओं को दक्षिणावर्त या वामावर्त दिशा में बनाया जा सकता है।

स्वास्तिक बनाने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है 

auspecious sign at home

शुभ काम की शुरुआत में स्वास्तिक का चिह्न बनाने से देवताओं का आशीर्वाद उस काम से जुड़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह देवताओं का आह्वाहन करने का एक अच्छा तरीका है और इस चिह्न से उस जगह पर देवताओं को आमंत्रित किया जाता है।

यह चिह्न किसी शुभ कार्यक्रम के अवसर को चिह्नित करने का एक तरीका भी माना है इसी वजह से शुभ काम की शुरुआत होने होने से पहले जमीन, दीवार या मुख्य द्वार पर यह चिह्न बनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: इन जगहों पर नहीं बनाना चाहिए स्वास्तिक, घर आ सकती है अशुभता

स्वास्तिक होता है शुभता का प्रतीक 

ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी बताती हैं कि स्वास्तिक में सु' का अर्थ अच्छा या शुभ, 'अस' का अर्थ 'सत्ता' या 'अस्तित्व' और 'क' का अर्थ 'कर्त्ता' या करने वाले से है। इस तरह से स्वास्तिक शब्द का अर्थ मंगल करने वाला माना गया है। इसी वजह से जब भी हम किसी काम के पहले यह निशान बनाते हैं तो ये उस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करता है और कार्य को शुभ बनाता है। 

यदि आप किसी भी काम की शुरुआत में स्वास्तिक का निशान बनाती हैं तो आपके उस काम में सफलता जरूर मिलती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।