Which planet is associated with animals

कुत्ते से राहु तो कौवे से शनि, जानें किस जीव की सेवा से कौन से ग्रह होते हैं प्रसन्न

मान्यता है कि विभिन्न देवी-देवता और ग्रह कुछ विशेष जीवों से जुड़े होते हैं। उनकी सेवा करने से संबंधित ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-30, 12:31 IST

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की शांति और उनके शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिनमें जानवरों की सेवा करना भी शामिल है। ऐसी मान्यता है कि विभिन्न देवी-देवता और ग्रह कुछ विशेष जीवों से जुड़े होते हैं। उनकी सेवा करने से संबंधित ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह न केवल ग्रहों को शांत करता है, बल्कि आपको मानसिक शांति और पुण्य भी दिलाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि किस पशु-पक्षी की सेवा से कुन से ग्रह की शुभता मिलती है।

गाय की सेवा से नव ग्रह होते हैं प्रसन्न

गाय को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और इसे 'गौ माता' का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष के अनुसार, गाय की सेवा से कई ग्रह प्रसन्न होते हैं जिनमें सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र प्रमुख हैं। गाय को चारा खिलाना, पानी पिलाना, उनकी साफ-सफाई करना और उनकी देखभाल करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। गाय की पीठ पर हाथ फेरना भी शुभ माना जाता है।

animal service for graha shanti remedies

गाय को गुड़ या रोटी खिलाने से सूर्य मजबूत होता है, जिससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है। गाय को सफेद चीज़ें जैसे चावल या दूध खिलाने से चंद्रमा मजबूत होता है जिससे मन शांत रहता है और मानसिक शांति मिलती है। गाय को चने की दाल या पीली चीजें खिलाने से बृहस्पति मजबूत होता है जिससे ज्ञान, धन और संतान सुख मिलता है। गाय को हरी घास या हरी सब्जियां खिलाने से शुक्र मजबूत होता है जिससे भौतिक सुख-सुविधाएं, प्रेम और सौंदर्य प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन मांगलिक जातक जरूर करें इस यंत्र की पूजा, हो सकता है लाभ

कुत्ते की सेवा से राहु ग्रह होते हैं प्रसन्न

ज्योतिष के अनुसार, कुत्ते का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। राहु को एक मायावी और रहस्यमयी ग्रह माना गया है, जो अचानक होने वाली घटनाओं और भ्रम का कारक है। यदि आपकी कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में है या आप राहु से संबंधित परेशानियों जैसे कि मानसिक तनाव, गलतफहमी, निर्णय लेने में कठिनाई या अचानक आने वाली बाधाओं से जूझ रहे हैं तो कुत्तों की सेवा करना बहुत लाभकारी हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

कुत्तों को खाना खिलाना, उनकी देखभाल करना, उन्हें आश्रय देना और उनसे प्यार करना राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है। विशेषकर काले या भूरे रंग के कुत्तों की सेवा को और भी प्रभावी माना जाता है। ऐसा करने से राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।

कौवे की सेवा से शनि ग्रह होते हैं प्रसन्न

कौवे का संबंध शनि देव से माना जाता है। शनि देव न्याय के देवता हैं और कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती, ढैया चल रही है या शनि अशुभ स्थिति में है जिससे आपको बाधाएं, देरी, स्वास्थ्य समस्याएं या आर्थिक परेशानियां आ रही हैं, तो कौवों की सेवा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

कौवों को नियमित रूप से अनाज, रोटी या अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन कौवों को खाना खिलाना विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है। यह शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करता है और जीवन में अनुशासन, धैर्य और स्थिरता लाता है।

मछली की सेवा से गुरु ग्रह होते हैं प्रसन्न

मछलियों का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। बृहस्पति को धन, ज्ञान, समृद्धि और भाग्य का कारक माना जाता है। मछलियों को आटे की गोलियां या मछलियों का भोजन खिलाना बहुत शुभ माना जाता है।

यह आर्थिक परेशानियों को दूर करने और धन-समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करता है। यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या व्यापार में वृद्धि चाहते हैं तो मछलियों की सेवा करना लाभकारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Planet Astrology: इस ग्रह के कमजोर होने पर गलत राह पर चलने लगता है इंसान, बिगड़ जाते हैं हालात

पक्षियों की सेवा से बुध ग्रह होते हैं प्रसन्न

पक्षियों की सेवा का संबंध मुख्य रूप से बुध ग्रह से माना जाता है। बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक है। इसके अलावा, पक्षियों की सेवा से अन्य ग्रहों के भी शुभ परिणाम मिलते हैं। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना, उन्हें आश्रय देना और उनकी देखभाल करना बहुत शुभ माना जाता है।

how to calm planets by serving animals

तोतों या अन्य हरे रंग के पक्षियों को दाना खिलाने से बुध मजबूत होता है जिससे वाणी में मधुरता, बुद्धि में वृद्धि और व्यापार में सफलता मिलती है। सामान्य रूप से पक्षियों को दाना-पानी देने से सूर्य और चंद्रमा भी प्रसन्न होते हैं जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
गाय को रोजाना हरा चारा खिलाने से क्या होता है? 
गाय को रोजाना हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
कुत्ते को रोटी खिलाने के क्या लाभ हैं? 
कुत्ते को रोटी खिलाने से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और शुभता आती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;