Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

Astro Tips: बुधवार के दिन किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए? ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं। जिनका दान करने की मनाही है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। 
Updated:- 2025-05-13, 23:00 IST
what things should not be donate on wednesday

सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कुंडली में स्थित बुध की स्थिति मजबूत हो सकती है। बुधवार के दिन भगवान गणेश को हरे रंग की चीजों का भोग लगाने का खास महत्व बताया गया है। अब ऐसे में बुधवार के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना शुभ भी माना जाता है और अशुभ भी। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि बुधवार के दिन किन चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है।

बुधवार के दिन न करें साबूत मूंग का दान

moong

ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। मूंग का रंग हरा होता है और हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, इस दिन मूंग का दान करने से कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो सकता है। इसलिए इस दिन इसका दान करने से बचें। साथ ही हरी मूंग का दान करने से धन संबंधित समस्याएं हो सकती है।

बुधवार के दिन न करें चावल का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल का संबंध चंद्रदेव से है। इसलिए बुधवार के दिन चावल का दा न करने की मनाही है। ऐसा कहा जाता है कि बुधवार के दिन चावल का दान करने से चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही बुधवार के दिन चावल का दान करने से व्यापारियों को व्यावसाय में नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए अगर आप बुधवार के दिन चावल का दान करते हैं तो इसे करने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

बुधवार के दिन न करें काले तिल का दान

black til

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। काले तिल का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इसलिए, बुधवार के दिन काले तिल का दान करने से बुध ग्रह कमजोर हो सकता है और व्यक्ति को बुद्धि, वाणी और व्यापार से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  भगवान गणेश के सामने सिक्का रखने मिलते हैं ये लाभ

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।