at what age children can be cremated in hindu religion

हिंदू धर्म में कितने साल तक के बच्चे का नहीं होता अंतिम संस्कार? जानें कारण

हिन्दू धर्म में किसी भी बच्चे का अंतिम संस्कार करने से पहले उसकी आयु देखी जाती है यानी कि एक तय आयु के तहत ही किसी बच्चे का अंतिम संस्कार या तो होता है या नहीं होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-03-24, 15:35 IST

हिन्दू धर्म में 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है जिनका व्यक्ति को अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक के बीच में पालन करना होता है। हर संस्कार का अपना एक समय है, उससे जुड़ा महत्व है और उससे संबंधित नियम भी हैं। इन्हीं सोलह संस्कारों में से एक है अंतिम संस्कार जो व्यक्ति के परिजनों द्वारा उसके आखिरी समय पर किया जाता है। अंतिम संस्कार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम भी हैं।

इन्हीं नियमों में से एक है किसी बच्चे का अंतिम संस्कार न होने का। दरअसल, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हिन्दू धर्म में किसी भी बच्चे का अंतिम संस्कार करने से पहले उसकी आयु देखी जाती है यानी कि एक तय आयु के तहत ही किसी बच्चे का अंतिम संस्कार या तो होता है या नहीं होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कितने साल तक के बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है और क्या है इसके पीछे का कारण।

कितने साल तक के बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं होता है और क्यों?

हिन्दू धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, जिस बच्चे की आयु 2 वर्ष तक की हो और उसका निधन जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के मध्य में हो जाए तो उस बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है, बल्कि उस बच्चे को दफनाया जाता है।

hindu dharm mein kitne saal tak ke bachcho ka antim sanskar kar sakte hain

गरुड़ पुराण में लिखा है कि किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि पंच तत्वों से बना शरीर पंच तत्वों में ही विलीन हो जाता है और दूसरा आत्मा को शरीर से विलग करने के लिए भी अंतिम संस्कार करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं हुआ था पांडवों का अंतिम संस्कार?

असल में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी आत्मा शरीर छोड़ तो देती है, लेकिन आत्मा की पूरी कोशिश होती है कि वह उस मृत देह में पुनः प्रवेश कर सके। ऐसे में उस आत्मा रूपी सोल एनर्जी को रोकने के लिए शरीर को जला देते है।

hindu dharm mein kitne saal tak ke bachcho ka antim sanskar karna chahiye

आत्मा का शरीर में दुबारा प्रवेश करने की कोशिश करना सिर्फ इस बात को दर्शाता है कि आत्मा का लगाव शरीर से हो गया है। इसलिए अंतिम संस्कार कर आत्मा की मुक्ति करना बहुत आवश्यक है। वहीं, ये तर्क छोटे बच्चों पर लागू नहीं होता है।

यह विडियो भी देखें

जन्म से लेकर 2 साल तक के बच्चे अबोध माने जाते हैं जिनका किसी भी प्रकार की वस्तु या व्यक्ति से कोई मोह नहीं होता है। ऐसे में जब इतने छोटे बच्चे की मृत्यु होती है तो उसकी आत्मा का उसके शरीर से लगाव होना संभव ही नहीं है।

यह भी पढ़ें: क्यों बेटे ही करते हैं अंतिम संस्कार?

यही कारण है कि 2 साल तक के बच्चे का अंतिम संस्कार करना आवश्यक नहीं होता है और इतने छोटे बच्चों के शरीर को दफनाया जाता है। यहां तक कि इतने छोटे बच्चे से जुड़ी वस्तु भी घर में या माता-पिता अपने पास रख सकते हैं।

hindu dharm mein kitne saal tak ke bachcho ka antim sanskar kiya jata hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;