Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:16 AM IST

शिवलिंग में कहां है अशोक सुंदरी का स्थान? जानें धन लाभ के लिए क्या करें अर्पित

शास्त्रों में वर्णित है कि अशोक सुंदरी कि पूजा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। हालांकि अशोक सुंदरी की पूजा कभी भी अलग से नहीं होती है। उनकी पूजा-आराधना हमेशा शिवलिंग में ही समाहित होती है।   
Updated:- 2024-08-01, 16:30 IST
Ashok Sundari Temple in India

भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी को सौंदर्य की देवी माना जाता है। इसके अलावा, शास्त्रों में वर्णित है कि अशोक सुंदरी कि पूजा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। हालांकि अशोक सुंदरी की पूजा कभी भी अलग से नहीं होती है। उनकी पूजा-आराधना हमेशा शिवलिंग में ही समाहित होती है। शिवलिंग में भगवान शिव ने अशोक सुंदरी को स्थान दिया था और तभी से शिवलिंग की पूजा के समय ही अशोक सुंदरी की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि शिवलिंग में कहां है अशोक सुंदरी का स्थान और धन लाभ के लिए उन्हें क्या अर्पित करना चाहिए।

शिवलिंग में किस जगह हैं अशोक सुंदरी?

Why is Ashok Sundari Worshipped

जब हम शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं तो शिवलिंग के आगे एक नलिका बनी होती है जिससे शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल बाहर जाता है। उसी स्थान पर अशोक सुंदरी का वास माना गया है।

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर बेलपत्र सीधा चढ़ाना चाहिए या उल्टा? आप भी जानें

ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद लोटे में थोड़ा सा जल बचाकर आखिर में अशोक सुंदरी के स्थान पर जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। 

अशोक सुंदरी को क्या अर्पित करना चाहिए? 

How to worship Ashoka Sundari

अशोक सुंदरी के स्थान पर गेंदे के फूल और पांच प्रकार के फल अर्पित करने चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और अन्न के भंडार भरे रहते हैं। घर में पारिवारिक शांति का वास होता है। 

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाने से क्या होता है?

अशोक सुंदरी को चांदी का छल्ला या फिर इत्र अर्पित करने से मानसिक तनाव दूर होता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इसक साथ ही, सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होती है। रोग दूर हो जाते हैं।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकत हैं कि आखिर शिवलिंग में कहां होता है अशोक सुंदरी का स्थान और धन प्राप्ति के लिए उन्हें क्या अर्पित करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।