Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

अशोक सुंदरी की पूजा किस दिन करनी चाहिए?

अशोक सुंदरी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में सुख, संतान प्राप्ति, रोग मुक्ति, और मनोकामना पूर्ति होती है। इनकी पूजा किस दिन करनी चाहिए। इसके बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2024-06-06, 23:00 IST
On which Day goddess ashok sundari should be worshipped

(Goddess ashok sundari puja) अशोक सुंदरी, भगवान शिव और पार्वती की पुत्री हैं। इनका उल्लेख मुख्य रूप से पद्मपुराण में मिलता है। अशोक सुंदरी को सौंदर्य, शक्ति और ज्ञान की देवी माना जाता है।  स्त्रियां सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में सुख, संतान प्राप्ति, रोग मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए उनकी पूजा करती हैं। अशोक सुंदरी को कल्पवृक्ष कन्या भी कहा जाता है। अब ऐसे में हर दिन देवी-देवताओं को समर्पित है। अब ऐसे में अशोक सुंदरी की पूजा किस दिन करनी चाहिए और पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अशोक सुंदरी की पूजा किस दिन करें? (Which day is auspicious for ashok sundari puja)

ashok sundari in shivling

अशोक सुंदरी की पूजा करने के लिए सोमवार का दिन सर्वोत्तम माना जाता है। पद्म पुराण के अनुसार, माता अशोक सुंदरी का जन्म सोमवार के दिन हुआ था। सोमवार भगवान शिव का भी दिन माना जाता है और अशोक सुंदरी भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री हैं। यदि सोमवार को पूजा करना संभव न हो तो शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन अशोक सुंदरी की पूजा की जा सकती है। पूर्णिमा और अमावस्या को भी पूजा करना शुभ माना जाता है।

किस विधि से करें अशोक सुंदरी की पूजा? (Ashok Sundari Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थान को साफ करके गंगाजल से धो लें।
  • भगवान शिव, माता पार्वती और अशोक सुंदरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • दीप प्रज्वलित करें और धूप जलाएं।
  • भगवान शिव, माता पार्वती और अशोक सुंदरी को फल, फूल, मिठाई और जल अर्पित करें।
  • अशोक सुंदरी की आरती गाएं या मंत्र का जाप करें।

इसे जरूर पढ़ें - Ashok Sundari Puja Vidhi: ऐसे करें शिव जी की बेटी अशोक सुंदरी की पूजा, जीवन में मिलेगी तरक्की

अशोक सुंदरी की पूजा के दौरान मंत्र जाप (Ashok sundari Puja Mantra)

ashok sundari puja vidhi

अशोक सुंदरी की पूजा करने के दौरान इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। इससे लाभ हो सकता है। 

  • ॐ जयन्ती मङ्गलमय्या अशोक सुन्दरी देवी । त्रिपुराम्बिका रूपिणी त्रिलोकी जननी ।।
  • ॐ क्लीं ऐं ह्रीं अशोक सुन्दर्यै स्वाहा ।।
  • ॐ ऐं ह्रीं अशोक सुन्दर्यै सिद्धि मे देहि स्वाहा ।।

इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन शिव पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

  • ॐ ऐं ह्रीं अशोक सुन्दर्यै शांतिं देहि स्वाहा ।।
  • अशोक सुंदरी की पूजा के दौरान किन बातों का रखें ध्यान
  • यदि आप किसी विशेष मनोकामना के लिए पूजा कर रहे हैं तो नियमित रूप से व्रत भी रख सकते हैं।
  • अशोक सुंदरी की पूजा नियमित रूप से करने से अधिक लाभ मिलता है।
  • पूजा करते समय मन को शांत रखें और पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजा करें।
  • अशोक सुंदरी की पूजा एक शक्तिशाली और फलदायी पूजा है। यदि आप विधि-विधान के साथ पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं तो आपको अवश्य लाभ मिलेगा।

अशोक सुंदरी की पूजा करने से लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।