Sun Sep 20, 2026 | Updated 09:55 PM IST

महाकाली को कब और कैसे चढ़ाएं नींबू की माला?

हिंदू धर्म में मां महाकाली पूजनीय देवी हैं। इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु और सभी भय से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में मां काली को कब और कैसे नींबू चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-05-29, 13:58 IST
when and how to offer nimbu ki mala to maha kali for good luck

हिंदू धर्म में मां महाकाली देवी दुर्गा का एक अत्यंत उग्र और शक्तिशाली स्वरूप हैं। उन्हें शक्ति, संहार और परिवर्तन की देवी माना जाता है। मां महाकाली की उत्पत्ति विभिन्न पुराणों और शास्त्रों में अलग-अलग ढंग से वर्णित है। आमतौर पर, उन्हें दानवों का संहार करने के लिए देवी दुर्गा के क्रोध से उत्पन्न माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां महाकाली की पूजा -अर्चना करने से भक्तों को सभी प्रकार दुख और भय से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, मां काली समय की देवी हैं, जो जन्म, मृत्यु और परिवर्तन के चक्र को नियंत्रित करती हैं। अब ऐसे में महाकाली को नींबू की माला चढ़ाने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

महाकाली को नींबू की माला कब चढ़ाएं?

19_04_2016-19shn28-c-2

हाकाली को नींबू की माला अर्पित करना एक विशेष और शक्तिशाली अनुष्ठान माना जाता है। महाकाली की पूजा के लिए अमावस्या का दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर, कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर नींबू की माला चढ़ाना अत्यंत फलदायी होता है। मंगलवार और शुक्रवार देवी को समर्पित दिन माने जाते हैं। इन दिनों नींबू की माला चढ़ाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

महाकाली को नींबू की माला किस विधि से चढ़ाएं?

आप अपनी अनुसार मां काली को नींबू 21, 51 और 101 पिरोकर माला बनाकर पहना सकते हैं।
माला बनाते समय "ऊं क्रीं कालिकायै नमः" या "ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते" जैसे मंत्रों का जाप करें।
माला के अंत में एक गांठ लगा दें ताकि नींबू बाहर न निकलें।
अब मां महाकाली का ध्यान करें और आपकी कोई भी मनोकामना है या फिर किसी तरह की कोई परेशानी है तो मन में कहें और उसके बाद नींबू की माला चढ़ाएं।
माला अर्पित करने के बाद, कुमकुम, चावल और फूल से मां काली की पूजा विधिवत करें।
महाकाली चालीसा या दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का पाठ करें।

इसे जरूर पढ़ें - दक्षिणा काली से लेकर मातृ काली तक, मां काली के इन रूपों के बारे में जानिए

महाकाली को नींबू की माला चढ़ाने का क्या है महत्व?

2335003-maa-kali

यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं या किसी नकारात्मक शक्ति से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो महाकाली को नींबू की माला अर्पित करना बहुत प्रभावी माना जाता है। घर या कार्यक्षेत्र में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता लाने के लिए भी नींबू की माला चढ़ाई जाती है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए मां काली को नींबू की माला चढ़ाने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -Maa Kali: सुख-समृद्धि के लिए करें दक्षिण मां काली के इन मंत्रों का जाप

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।