Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

मन्नत पूरी होने पर जरूर करना चाहिए ये काम, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

शास्त्रों के अनुसार किसी भी चीज को दिल से चाहने के लिए लोग मन्नत मांगते हैं, ताकि मनोकामना पूरी हो सके।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-18, 13:00 IST
What should i do after getting my wish Fulfilled

(what should i do after getting my wish fulfilled) अक्सर आपने देखा होगा कि व्यक्ति जब भी परेशानी में होता है, तो भगवान को याद करता है। इतना ही नहीं सुख में भी ईश्वर की स्मृति करता है। वहीं लोगों के मन में कई प्रकार की इच्छा होती है। जिसे पूरी करने के लिए वह भगवान से मन्नत मांगता है। कई बार ऐसा होता है कि मन्नत पूरी हो जाने के बाद व्यक्ति कार्य को पूरा करना भूल जाता है या सोचकर आगे के लिए टाल देता देते हैं कि आराम से पूरी कर लेंगे। वहीं मन्नत पूरी हो जाने के कई साल बीत जाते हैं, लेकिन बोला हुआ कार्य पूरा नहीं करते हैं। अब ऐसे में मन्नत पूरी हो जाने के बाद कौन से ऐसे काम हैं, जिन्हें करना जरूरी होता है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

मन्नत पूरी हो जाने के बाद जरूर करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपने कोई मन्नत मांगी है या मांग रहे हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि मन्नत पूरी हो जाने के बाद जो भी काम आपने बोला है, उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करें। अगर मन्नत पूरी होने के बाद बोला गया कार्य पूर्ण नहीं किया गया है,तो व्यक्ति को दुष्परिणाम मिलने लग जाता है और कभी किसी भी कार्य में सफलता (सफलता प्राप्ति उपाय) नहीं मिलती है। घर की सुख-शांति भी चली जाती है। इसलिए अगर आप मन्नत मांग रहे हैं, तो सभी नियमों का पालन अवश्य करें। 

मन्नत पूरी हो जाने के ब्राह्मणों को कराएं भोज 

ऐसी मान्यता है कि मन्नत पूरी हो जाने के बाद ब्राह्मणों को भोज जरूर कराना चाहिए। बिना भोज के मन्नत अधूरी मानी जाती है और व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए मन्नत पूरी हो जाए, तो अगले दिन सुबह ब्राह्मण भोज कराना उत्तम माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Puja-Path: पूजा में आलती-पालती मारकर ही क्यों बैठते हैं?

मन्नत पूरी हो जाने के बाद करें भजन-कीर्तन करें

मन्नत पूरी हो जाने के बाद भजन-कीर्तन जरूर करना चाहिए और भगवान को मन्नत पूरी करने के लिए धन्यवाद जरूर बोलें। इससे आपको शक्ति मिलेगी और सुख-शांति की प्राप्ति होगी। 

मन्नत पूरी हो जाने के बाद नारियल फोड़ना

   coconut

मन्नत पूरी हो जाने के नारियल फोड़े और सभी को बांटें। आपको लाभ हो सकता है और भगवान भी बेहद प्रसन्न होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Home Puja: दूर होकर भी इस तरह घर की पूजा में हों शामिल

मन्नत पूरी हो जाने के बाद कन्या को कराएं भोजन 

मन्नत पूरी हो जाने के बाद 9 कन्याओं को भोजन कराएं। इससे माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) बेहद प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।