मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए यह सप्ताह कैसा हो सकता है? आपकी इस दौरान सेहत कैसी होगी और आपके लिए आर्थिक रूप से क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, ऐसी कोई भी जानकारी आपको साप्ताहिक राशिफल में मिल सकती है। इस दौरान कुछ राशियों को अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मौका मिल सकता है, जबकि अन्य को अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। यह साप्ताहिक राशिफल आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद कर सकता है।
आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती हों या अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहती हों। यह राशिफल आपकी काफी मदद कर सकता है। अगर आप भी बारह राशियों के लिए इस समय की जानकारी लेना चाहती हैं तो उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी से साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानें।
मेष राशि
इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। इस दौरान आपको मित्रों से मदद मिल सकती है और किसी भी निवेश से बचें तो अच्छा रहेगा। सोम एवं मंगलवार को थोड़ी सफलता प्राप्त होंगी। इस दौरान आपकी आय भी स्थिर बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य समय पर होंगे एवं भाग्य का सहयोग भी प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को कार्य में सुधार रहेगा। स्वयं की हिम्मत से कुछ सफलताएं प्राप्त होंगी। इस दौरान आपकी आय सामान्य बनी रहेंगी।मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में संभलकर रहने की जरूरत है। आवश्यक कार्यों को टालें और अपनी बातें दूसरों के सामने प्रकट न करें। सोम एवं मंगलवार आपको सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। आपके कार्य में सफलता मिलेगी एवं विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को संपत्ति से लाभ एवं विदेश जाने वालों को कागजी संबंधी समस्याएं दूर होंगी। शुक्र एवं शनिवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। दूसरों के सहयोग की प्राप्ति होगी एवं अटकेे कार्यों में गति आएगी।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
इस सप्ताह योजनाबद्ध ढंग से किए हाय कार्य संपन्न होंगे। आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। सोम एवं मंगलवार यह समय है जिसमें आपको चिंता हो सकती है। हर कार्य को सतर्कता से करें एवं किसी पर भी निर्भर न रहें। आय के मामलों में भी परेशानी हो सकती है तथा सहयोगी पीछे हट सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को निंदा करने वाले भी प्रशंसा करेंगे एवं महत्वपूर्ण सफलताएं मिलेंगी। आपकी आय में सुधार होगा। शुक्र एवं शनिवार आपके लिए अच्छे दिन हो सकते हैं। आपको परिवार का साथ मिलेगा। भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आय भी अच्छी बनी रहेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। सोम एवं मंगलवार को आय की वृद्धि होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी एवं सुख की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को समय प्रतिकूल रह सकता है। खर्च वृद्धि के साथ तनाव बना रहेगा। मनचाहे कार्य नही कर पाएंगे। समय की बर्बादी होगी। शुक्र एवं शनिवार को पुन: समय आपके अनुकूल हो जाएगा।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
सप्ताह के आरंभ से ही भाग्य का साथ बना रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा एवं भाईयों से भी मदद मिलेगी। सोम एवं मंगलवार को आर्थिक आधार अच्छा बना रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता होगी। लाभ की स्थितियां भी अच्छी बनी रहेंगी। परिवार के साथ रहने का मौका नहीं मिल पाएगा। बुध एवं गुरुवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे। धन की प्राप्ति के साथ तरक्की के मौके भी प्राप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार को अनावश्यक परेशानी बढ़ सकती है। आपको इस दौरान संभलकर रहना होगा। अनजान लोगों की बातों में न आएं।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
इस सप्ताह सोमवार की सुबह से ही परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान आपकी आय में गिरावट एवं कीमती सामान के गुम होने की आशंका है।आपके कार्य में गति आएगी। मंगल एवं बुधवार को आय में सुधार आएगा। अटके कार्य भी पूरे होंगे। गुरुवार को मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी एवं सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति के साथ अटका कार्य भी निकल जाएगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रहेगा। आवश्यक कार्य संपन्न होंगे एवं नए संपर्क बनेंगे एवं योजनाएं आगे बढ़ेंगी। सोम एवं मंगलवार हर काम में बाधा के साथ, अनावश्यक खर्च में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन आपके तनाव एवं परेशानियां भी बढ़ेंगी। बुध एवं गुरुवार को समय अनुकूल रहेगा। कार्य में गति आएगी एवं संभलने का मौका मिलेगा। कार्य भी बढेंग़े एवं सफलता भी प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। आपको संपर्क का लाभ मिलेगा। कार्य में गति रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
षष्ठम चंद्र आंतरिक कलह को समाप्त कर लाभ की स्थिति को बढ़ा सकता है। सोम एवं मंगलवार को शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी एवं हर कार्य में सफलता मिल सकती है। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा तथा विरोधी परास्त होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। बुध एवं गुरुवार को सतर्क रहने का समय है। विवादों से बचें एवं किसी अनजान पर भरोसा न करें। लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहें तथा किसी भी तरह के ऑनलाइन ट्रांसफर से बचकर रहें। शुक्र एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगें।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
आज के दिन आधुनिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करेंगे एवं संतान से खुशियों की प्राप्ति होगी। पिछड़े हुए कार्यों में गति आने का समय है। सोम एवं मंगलवार को परेशानी बढ़ सकती है। विरोधी आपके ऊपर हावी होंगे एवं मन निराश रहेगा। बुध एवं गुरुवार को आय को भी स्थिर बनाने में सफल हो सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं लक्ष्य साधने में भी सफल होंगे। शुक्र एवं शनिवार को अनुकूल वातावरण नहीं मिलेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। कुछ गुप्त बातें भी प्रकट हो सकती हैं। शनिवार को कार्यों में परेशानी आ सकती है। आपकी आय में गिरावट के साथ कार्य में भी अड़चनें आने लगेंगी।
धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
चतुर्थ चंद्र से इस सप्ताह आपकी आय प्रभावित होगी तथा अनुचित कार्यों की ओर प्रेरित हो सकते हैं। आपके कार्य में रुकावट बनी रहेगी, एवं मन उदासीन रहेगा। सोम एवं मंगलवार से आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ प्रसंगों में जाने का मौका मिलेगा तथा परिवार आपका साथ देगा। आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को अनावश्यक चिंताएं रहेंगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। अनावश्यक कार्यो में समय नष्ट होगा। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगें। आय वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति भी होगी।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा, भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाग्य का साथ भी मिलेगा। सोम एवं मंगलवार को समय संभलकर रहने का है। उचित सलाह लेकर ही कार्य करें या अभी कुछ दिनों के लिए टालें। दूसरे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। कोई ऐसा कार्य हो सकता हैं, जिससे निराशा होगी। बुध एवं गुरुवार आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। आपके कार्य सफल होंगे एवं आय भी प्राप्ति भी होगी। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। शुक्र-शनिवार को विवाद बढ़ सकता है। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। आपकी योजनाएं विफल हो सकती है।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
इस सप्ताह आपको स्थाई संपत्ति से लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य भी मिलेंगे। सोम एवं मंगलवार को सहयोग की प्राप्ति होगी एवं परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा का योग भी है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को आवश्यक कार्य को टालें। आपके विरोधियों से समझौता करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी आय मे कमी आएगी। शुक्र एवं शनिवार से समय अच्छा रहेगा। इस दिन हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं बाधाएं दूर होंगी।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों