image

इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

 हर मूलांक की अपनी एक अलग पहचान और खासियत होती है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनकी महिलाएं अपनी खूबसूरती और आकर्षण से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे अप्सरा ही धरती पर उतर आई हों। आइए जानते हैं कौन से हैं वे खास मूलांक जिनकी महिलाएं खूबसूरत होती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 12:21 IST

हर किसी को अपनी खासियत जानना पसंद होता है, खासकर अपनी जन्म की तारीख से जुड़ी बातें। हम सब अपनी खूबसूरती, आकर्षण और व्यक्तित्व के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं, खासकर महिलाएं। ज्योतिष और अंकशास्त्र में, आपकी जन्मतिथि के आधार पर एक मूलांक होता है, जो आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार का कहना है कि कुछ खास मूलांकों की महिलाएं अप्सरा जैसी खूबसूरत होती हैं। इसका मतलब है कि वे बहुत आकर्षक और मनमोहक होती हैं, जो भी उन्हें देखता है, उनकी सुंदरता से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता। तो क्या आपका मूलांक भी उन खास मूलांकों में से एक है? आइए जानते हैं।

मूलांक 4 की महिलाएं कैसे होती हैं?

जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 की महिलाएं अपनी अलग पहचान और खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इनकी सुंदरता थोड़ी हटकर होती है, लेकिन इनके अंदर आत्मविश्वास, दृढ़ता और एक अनोखा चार्म होता है। ये महिलाएं व्यावहारिक, निडर और आत्मनिर्भर होती हैं, जो उन्हें बेहद खास बनाता है। इसलिए हर कोई इनसे आकर्षित होता नजर आता है। इस मूलांक की महिलाओं को काम को लेकर भी बहुत जुनूनी होती हैं। इसलिए हर किसी का ध्यान इनके ऊपर ही रहता है।

Mulank 4

मूलांक 6  की महिलाएं होती हैं खूबसूरत

जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 है। मूलांक 6 वाली महिलाएं की महिलाएं शुक्र ग्रह के प्रभाव में होती हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और कला का प्रतीक माना जाता है। ये महिलाएं स्वाभाविक रूप से सुंदर और आकर्षक होती हैं। इनकी त्वचा, बाल और पहनावा हमेशा सलीकेदार होता है। इनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित कर लेता है। उसके अंदर एक खास किस्म की कोमलता और भावुकता होती है, जो उन्हें सबसे अलग बनाती है। लोग इनके सौंदर्य के साथ-साथ इनके स्वभाव के भी कायल हो जाते हैं।

यह विडियो भी देखें

Mulank 6 (2)

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

मूलांक 7 की महिलाएं होती हैं अप्सरा

जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है। उनका मूलांक 7 बनाता है। इस मूलांक की महिलाएं बेहद खूबसूरत और दिखने में अप्सरा होती हैं। इनमें एक गहराई होती है जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। ये बहुत ही शांत और कोमल होती हैं। उनकी आंखों में एक खास चमक और चेहरे पर एक अनकही कहानी होती है जो देखने वालों को बांध लेती है। इनका आकर्षण केवल बाहरी नहीं होता, बल्कि ये अपने विचारों, आत्मविश्वास और सरल स्वभाव से भी लोगों को प्रभावित करती हैं। इनकी बातचीत करने का ढंग, फैशन सेंस और इनके विचार को सबसे अलग बनाता है। ये महिलाएं जिस भी माहौल में होती हैं, वहां अपना प्रभाव जरूर छोड़ती हैं।

Mulank 7 (2)

इसे भी पढ़ें: आपका भाग्यांक 4 है तो शादी के लिए कौन है अनुकूल, जानें अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी

आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग की होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 Image Credit-Freepik

FAQ
मूलांक 6 की महिलाएं कैसी होती हैं?
मूलांक 6 की महिलाएं प्रेम, सौंदर्य और कला में अच्छी होती हैं।
मूलांक 7 वाली महिलाएं कैसी होती हैं?
मूलांक 7 की महिलाएं बेहद खूबसूरत और दिखने में अप्सरा होती हैं।
मूलांक 4 की महिलाएं कैसी होती हैं?
 मूलांक 4 की महिलाएं अपनी अलग पहचान और खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इनकी सुंदरता थोड़ी हटकर होती हैं।
अपना मूलांक कैसे पता करें?
अपना मूलांक निकालने के लिए जन्म की तारीख को जोड़े। इसके बाद जो एक अंक निकलकर आएगा। वही आपका मूलांक नंबर होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;