Weekly Horoscope 21-27 July 2025: मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों को इस सप्‍ताह हो सकती है पैसों से जुड़ी समस्‍याएं, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता? राशिफल पढ़ें और जानें

21 से 27 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें और जानें क्यों मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते पैसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बाकी सभी राशियों के लिए क्या कहता है यह सप्ताह? पढ़ें पूरा राशिफल।
image

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों को पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या निवेश में नुकसान की संभावना बन सकती है। ऐसे में आपको अपने वित्तीय निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं अन्य राशियों के लिए यह सप्ताह कई मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। किसी को नौकरी में तरक्की के योग हैं तो किसी के अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह आपके लिए ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत कर रहे हैं और कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल और बनाएं अपने हफ्ते को बेहतर।

मेष राशि

aries zodiac horoscope

चंद्र का गोचर कार्य की अधिकता और भाग्य का साथ देगा। जो कार्य अटके थे, वे अब पूरे होंगे। आय बेहतरीन बनी रहेगी और योजनाएं सफल होंगी। मंगल और बुधवार को प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, परंतु गुरु और शुक्रवार के दिन कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। कार्यों में विलंब हो सकता है, वाहन से भी कष्ट हो सकता है। उधार देने से बचें और जरूरी कार्यों को टालने से भी बचें। शनिवार दोपहर बाद समय अनुकूल होगा और लाभ प्राप्त होंगे।मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

चंद्र का गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। आय अच्छी बनी रहेगी और संतान से सहयोग मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वे अब आपके पक्ष में होंगे। कार्य समय पर पूरे होंगे और विवादों में विजय प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शनिवार के दोपहर बाद थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन हानि की कोई संभावना नहीं है। केवल काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और आय में कमी हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

चंद्र के द्वादश भाव में होने से खर्च अधिक होंगे और समय की बर्बादी हो सकती है। सोमवार की रात से राहत मिलेगी और चंद्र के गोचर के बाद समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मंगल और बुधवार को नई राहें खुलेंगी और काम में गति आएगी। पुराने परिचितों से लाभकारी समाचार मिल सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ की संभावना है। गुरुवार को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। शुक्र और शनिवार में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और रहस्यमय विधाओं के प्रति आकर्षण होगा।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

cancer zodiac weekly horoscope

इस सप्‍ताह आय बनी रहेगी और काम समय पर पूरे होंगे। सहयोग मिलेगा एवं मंगल और बुधवार को विपरीत समय हो सकता है। आय में कमी हो सकती है और खर्च बढ़ सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में विलंब हो सकता है। गुरु और शुक्रवार को समय अनुकूल होगा, आय में वृद्धि होगी और बड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं। शनिवार को व्यस्तता रहेगी।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

दशम चंद्रमा आय में सुधार लाएगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कार्यशैली में सुधार होगा। संतान से सुख मिलेगा और स्थायी संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। मंगल और बुधवार को आय में वृद्धि होगी और कार्य में बाधाएं समाप्त होंगी। गुरु और शुक्रवार को चंद्र का द्वादश होने से कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, आय कम हो सकती है। शनिवार दोपहर बाद समय बेहतर होगा।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

नवम चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी और कार्य की अधिकता हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे और मेहमानों का आगमन होगा। गुरुवार और शुक्रवार को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आय में वृद्धि होगी और सुखपूर्ण समय व्यतीत होगा। शनिवार दोपहर बाद थोड़ा चिंता भरा दिन हो सकता है, खर्च अधिक हो सकते हैं और कार्य में बाधाएं आ सकती हैं।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

चंद्र का अष्टम स्थान कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। सोमवार को भी परेशानी हो सकती है, लेकिन मंगलवार से समय सुधरेगा। काम में गति आएगी और आय में सुधार होगा। पुराने नुकसान की भरपाई होगी। बुधवार और गुरुवार को कार्य में अधिकता होगी और परिवार के लिए समय नहीं मिल पाएगा। शुक्रवार को समय अनुकूल होगा, आय में वृद्धि होगी और शनिवार को धन लाभ होगा।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

चंद्र का गोचर आय में वृद्धि और काम से लाभ देगा। राजनीति में भी पद मिल सकता है। काम में गति रहेगी और भ्रमण का अवसर मिलेगा। मंगल और बुधवार को अनावश्यक खर्च होंगे और तनाव रहेगा। कार्य में रुकावट आ सकती है, लेकिन गुरु और शुक्रवार को सुख बढ़ेगा और संतान को सफलता मिलेगी। शनिवार भी अनुकूल रहेगा और कार्य समय पर होंगे।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

बिना कारण के चिंताएं बनी रहेंगी। लाभ के लालच में उलझाया जा सकता है, सतर्क रहें। सोमवार का दिन सामान्य रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और काम में मन नहीं लगेगा। मंगल और बुधवार को काम में तेजी रहेगी और आय में सुधार होगा। शुक्र और शनिवार को मन उदास हो सकता है, खर्चे बढ़ सकते हैं और काम में बाधाएं आ सकती हैं। शनिवार की शाम से स्थिति बेहतर हो जाएगी।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

पंचम चंद्र का गोचर सहयोग और आय में वृद्धि लाएगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। मंगल और बुधवार को विरोधी से कष्ट हो सकता है और मन उदास रहेगा। कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। गुरु और शुक्रवार का समय अनुकूल रहेगा।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

चंद्र का चौथा स्थान आय में कमी और मन में निराशा का संकेत देता है। विरोधी सक्रिय होंगे और सोमवार को परेशानियां बनी रहेंगी। मंगलवार से स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चे अधिक रहेंगे। बुध और गुरुवार में क्रोध से नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को घर के बाहर रहना पड़ सकता है। शनिवार का दिन प्रसन्नता लेकर आएगा और आय में वृद्धि होगी।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

pisces zodiac horoscope

चंद्र का तृतीय स्थान पराक्रम में वृद्धि करेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। सोमवार को खुद के प्रयासों से सफलता मिलेगी। मंगल और बुधवार को मन निराश रहेगा, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। कार्य की अधिकता होगी और आय में भी सुधार होगा। शनिवार तक अनुकूलता बनी रहेगी।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP