Vivah Panchami 2023 Upay: सुखी शादीशुदा जीवन के लिए विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय

हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का बहुत महत्व माना जाता है। विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की सालगिराह मनाई जाती है। 

vivah panchami  ke upay in hindi

Married Life Astro Remedies In Hindi: हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का बहुत महत्व माना जाता है। विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की सालगिराह मनाई जाती है। इस दिन श्री राम और माता सीता का साथ में पूजन किया जाता है।

साथ ही, इस दिन का ज्योतिष में बहुत महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ उपाय भी करने चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन से जुड़े कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। इससे लाभ मिलता है।

विवाह पंचमी 2023 के उपाय (Vivah Panchami 2023 Upay)

vivah panchami  ke jyotish upay

विवाह पंचमी के दिन पति और पत्नी अगर साथ में व्रत रखें और माता सीता एवं भगवान श्री राम की पूजा करें तो इससे वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे।

विवाह पंचमी के दिन पति-पत्नी साथ में रामचरितमानस या वाल्मीकि रामायण का पाठ अवश्य करें। यह पाठ कुंवारी कन्याओं को भी अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं करनी चाहिए शादी?

विवाह पंचमी के दिन 'पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा। हियं हरषे तब सकल सुरेसा॥ बेदमन्त्र मुनिबर उच्चरहीं। जय जय जय संकर सुर करहीं॥' का जाप करें।

vivah panchami  ke jyotish upay hindi

इस मंत्र के जाप से शादी में हो रही देरी दूर हो जाएगी और जल्दी ही विवाह के योग बनने लगेंगे। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी भी यह मंत्र पढ़ें।

विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्री राम का विवाह विधिवत रूप से कराएं। ऐसा करने से शादी से जुड़ी हर परेशानी, हर बाधा जल्दी दूर हो जाएगी।

विवाह पंचमी के दिन मात सीता और श्री राम के चरणों में सुहाग का सामान एवं मनवांछित वर के नाम की पर्ची अर्पित करें। मन चाहा वर प्राप्ति होगा।

यह भी पढ़ें:श्री राम जी के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलती है सफलता

विवाह पंचमी के दिन 'सुन सिय सत्य असीस हमारी, पूरहिं मन कामना तुम्हारी।' चौपाई का 108 बार पाठ करें। विवाह से जुड़ी हर मुराद पूरी होगी।

विवाह पंचमी के दिन नामावली पर 108 बार श्रद्धापूर्वक श्री राम और माता सीता का नाम साथ में लिखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्यार बढ़ेगा।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि विवाह पंचमी के दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आप कौन से उपाय कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP