Vivah Panchami Ka Rahasya: हिन्दू धर्म में विवाह पंचमी का खासा महत्व माना जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी को भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन से जुड़े उपाय करने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस दिन विवाह करने की मनाही है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं।
विवाह पंचमी के दिन क्या कर सकते हैं शादी?
लोक मान्यताओं में इस दिन को विवाह के लिए अशुभ माना गया है। हालांकि शास्त्रों में ऐसा कोई उल्लेख नहीं हैं। असल में जन मान्यता है कि इस दिन बेटी का विवाह (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) करने से बचना चाहिए। इसके पीछे एक पौराणिक कथा मौजूद है।
यह भी पढ़ें:श्री राम जी के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलती है सफलता
पौराणिक कथा के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन माता सीता का श्री राम से विवाह हुआ था। विवाह के पश्चात वह अयोध्या आईं। अयोध्या में उनका भव्य स्वागत हुआ और ससुराल में माता सीता को शुरुआत में सबसे बहुत प्रेम मिला।
मगर विवाह के मात्र 14 दिन बाद उन्हें माता केकई के वचनों के कारण पतिव्रता धर्म निभाते हुए श्री राम के साथ 14 वर्ष के लिए वनवास जाना पड़ा। वनवास के दौरान माता सीता ने श्री राम के साथ कई कष्ट भोगे और दुखों को सहा।
यह भी पढ़ें:Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ
वहीं, वनवास खत्म होने के आखिरी साल में उन्हें रावण द्वारा हरण होने की पीड़ा से भी गुजरना पड़ा। इसके बाद माता सीता (कौन थे माता सीता के भाई) को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी। अयोध्या लौटने के कुछ समय बाद ही श्री राम ने माता सीता को त्याग दिया।
गर्भावस्था में माता सीता को वनवास पुनः भोगना पड़ा। इन्हीं सब कारणों से ऐसा माना जाने लगा कि विवाह पंचमी के दिन बेटी का विवाह करने से उसे वैवाहिक जीवन में कष्ट मिलेगा और धीरे-धीरे यह धारणा पुख्ता होती चली गई।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों विवाह पंचमी के दिन विवाह नहीं करना चाहिए और क्या है इसके पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों