Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:02 AM IST

इस मंदिर में दर्शन करने से हर कर्ज से मिल सकती है मुक्ति

उज्जैन से एक किमी दूर ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां दर्शन मात्र से ही भक्तों को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-03, 15:16 IST
Visit rinmukteshwar temple to get rid of Debt ()

(visit rinmukteshwar temple to get rid of debt) भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। वहीं दुनियाभर में 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन है। यहां के कण-कण में भगवान शिव का वास होता है। यहां एक ऐसे महादेव भी शामिल है। जो व्यक्ति को हर कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं। बता दें, उज्जैन में  ऋणमुक्तेश्वर महादेव है, जो मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और कर्ज भी बढ़ते जा रहे हैं, तो उसे इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में केवल दर्शन मात्र से ही जातक को सभी कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। अब ऐसे में अगर आप इस मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं, तो पूजा कैसे करें और किस दिन करें। साथ ही इस मंदिर की मान्यता क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

कहां है ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर?

x

यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित है। ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित है।

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता क्या है?

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर की ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने और भगवान ऋणमुक्तेश्वर की पूजा करने से जीवन के सभी कर्जों से मुक्ति मिल जाती है।

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर की कथा क्या है? 

इस मंदिर से जुड़ी कथा सत्ययुग की है। राजा हरिश्चंद्र सत्यवादी और दानी थे। उन्होंने ऋषि विश्वामित्र को गाय के बदले में एक गेंडे के वजन जितना सोना देने का वादा किया था। ऋषि ने राजा को ऋण चुकाने का समय दिया, लेकिन जब समय समाप्त हुआ, तो राजा ऋण चुकाने में असमर्थ थे। ऋषि ने उन्हें दास बना लिया और उनकी पत्नी और पुत्र को भी बेचने के लिए मजबूर किया।

सभी आशाओं से हार मानकर, राजा हरिश्चंद्र ने भगवान शिव की ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्होंने विश्वामित्र को राजा हरिश्चंद्र को मुक्त करने का आदेश दिया।

इसे जरूर पढ़ें - इन रहस्यमयी शिव मंदिरों में सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी

मंदिर में पीली वस्तुएं चढ़ाएं

मंदिर में पीली वस्तुएं, जैसे कि चना दाल, पीले फूल, हल्दी की गांठ और गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक सच्चे मन से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - शिव भक्तों के लिए भारत में सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में करें इस मंत्र का जाप

afd  cc acb ac

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में इस मंत्र का जाप अवश्य करें। 

  • वन्दे देवमुमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणं वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम् । वन्दे सूर्यशशाङ्कवह्निनयनं वन्दे मुकुन्दप्रियं वन्दे भक्तजनाश्रयं च वरदं वन्दे शिवं शङ्करम् ॥

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Wikipedia

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।