Vijayadashmi Ke Upay: दशहरे पर अपराजिता के फूलों से करें ये 5 उपाय, मातारानी के आशीर्वाद के साथ जीवन में सुख-समृद्धि का होगा वास
-1728402502531.webp)
Dussehra 2024 Remedies From Aparajita Flower: नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इस साल, यह खास पर्व 12 अक्टूबर, 2024 को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण को युद्ध में पराजित कर माता सीता को रावण के कैद से मुक्ति दिलाई थी। इसके अलावा, मां दुर्गा ने दशहरा के दिन ही महिषासुर राक्षस का वध किया था। यही वजह की इस पावन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू धर्म में विजयादशमी का विशेष धार्मिक महत्व है। दशहरा के दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कई विशेष उपाय करने के भी विधान हैं। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने भी रावण को युद्ध में हराने के लिए अपराजिता देवी की पूजा की थी। विजयादशमी के दिन शस्त्रों की पूजा के साथ अपराजिता देवी की पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दशहरा के शुभ अवसर पर अपराजिता के फूलों से किए गए विशेष उपायों से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-संपदा में वृद्धि के योग बनते हैं। इसी के साथ आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से अपराजिता के फूलों के खास उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
धन लाभ के लिए करें ये उपाय

दशहरा के दिन पूजा-पाठ के दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी को अपराजिता के फूल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। फूल अर्पित करने के बाद इन फूलों को तिजोरी या पर्स में रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
बरकत के लिए खास उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो विजयादशमी के मौके पर एक बर्तन में पानी भरकर रख लें। इसमें अपराजिता के 7 फूल डालें और इसे घर के ईशान कोण में रख दें। ऐसा कहा जाता है कि ये उपाय करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- दशहरा के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?
आर्थिक तंगी को दूर कर सकता है ये उपाय
ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन चंद्रदेव को अपराजिता के फूल अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।
सुख-सौभाग्य में वृद्धि के उपाय

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, दशहरा के दिन नहाने के पानी में पांच अपराजिता के फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही, सभी कार्यों में भाग्य का साथ मिलता है।
इसे भी पढ़ें- दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है धन हानि
व्यापार में तरक्की के खास उपाय
दशहरा के दिन अपराजिता के 11 फूलों की एक माला तैयार करके घर के मंदिर में जरूर चढ़ाने चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में वृहस्पति मजबूत होता है। लंबे समय से चली आ रही धन को लेकर समस्याएं दूर होती है। साथ ही व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।
इसे भी पढ़ें- दशहरा पर पति-पत्नी जरूर करें ये पांच उपाय, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।