दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है धन हानि

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्योहार दशहरा किसी भी नई शुरुआत और सफलता के लिए शुभ समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यदि आप कुछ अनुष्ठान ठीक तरीके से करते हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं इस दिन कुछ ऐसे उपाय भी आजमाए जाते हैं जो आपके जीवन की वित्तीय समस्याओं को खत्म करने और जीवन में समृद्धि लाने में मदद कर सकती है। हालांकि दशहरे के दौरान लोग कुछ ज्योतिषीय गलतियां भी कर देते हैं जो आपके जीवन में धन हानि और वित्तीय अस्थिरता का कारण बन सकती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि दशहरा के दिन आपको कुछ बड़ी गलतियों से बचना चाहिए अन्यथा आपके जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन गलतियों के बारे में जो आपको दशहरा पर्व के दिन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
दशहरा के दिन घर के वास्तु को नजरअंदाज करना
दशहरे के दिन अपने घर के वास्तु की अनदेखी करने से आर्थिक अस्थिरता हो सकती है। इस दिन आपके लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आपका घर साफ-सुथरा, अव्यवस्था-मुक्त और वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप हो। विशेष रूप से, सुनिश्चित करें कि घर के मुख्य प्रवेश द्वार को किसी भी अवरोध से मुक्त रखना जरूरी होता है। मुख्य द्वार से ही किसी भी ऊर्जा का प्रवेश घर में होता है, इसलिए आपको मुख्य द्वार की हमेशा साफ़ रखने की सलाह दी जाती है और भूलकर भी इस दिन प्रवेश द्वार में कचरा इकठ्ठा न करें।
कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा न करना

वैसे तो दशहरा पर्व भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख माना जाता है, लेकिन इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा भी की जाती है।
यदि आप किसी वजह से उनकी पूजा नहीं करते हैं तो आपके लिए शुभ नहीं होता है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा से आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। धन और समृद्धि के लिए दशहरे पर पीले फूल, मिठाई चढ़ाकर और देवी लक्ष्मी के लिए घी का दीपक जलाकर विशेष पूजा करने से समृद्धि को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: Dussehra Kab Hai 2024: 12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
शुभ मुहूर्त के बिना किसी नए काम की शुरुआत करना
दशहरा पर्व को हमेशा से ही कोई नया काम शुरू करने के लिए एक खास अवसर माना जाता है, लेकिन आपको कभी भी इस पर्व में कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त का विचार जरूर कर लेना चाहिए। बिना मुहूर्त के यदि आप कोई काम करते हैं तो इस काम के पूरा होने के अवसर काफी कम हप जाते हैं। यदि आप इस दिन कोई नया व्यापार शुरू करें तो आपको इसके मुहूर्त का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
बुजुर्गों का अपमान करना

यदि आप दशहरा के दिन किसी भी बड़े बुजुर्ग का अपमान करते हैं या गरीबों को सताते हैं तो ये आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसके आपके जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और बनते काम बिगड़ सकते हैं।
इस दिन आपको घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए और तभी किसी नए काम की शुरुआत करनी चाहिए। इस दिन आपको झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। यदि आप ऐसा कोई भी काम करते हैं तो भविष्य में जल्द ही इसके नकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: Dussehra 2024 Upay: दशहरा पर पति-पत्नी जरूर करें ये पांच उपाय, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
पेड़-पौधों की कटाई करना

दशहरा के दिन पेड़-पौधों की कटाई करना अशुभ माना जाता है। इस शुभ अवसर पर पेड़-पौधों को काटने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है, जिससे जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए, दशहरा पर पेड़-पौधे काटने से बचना चाहिए। इसके बजाय, इस दिन नए पौधे लगाने की सलाह दी जाती है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं।
पेड़-पौधे लगाना न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी होता है, बल्कि इसे शुभ कर्म भी माना जाता है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। दशहरा के दिन पौधे रोपने से घर में सुख-समृद्धि आती है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन का लाभ उठाकर पेड़-पौधे लगाना शुभ माना गया है, जिससे आपके जीवन में उन्नति और शांति बनी रहेगी।
यदि आप दशहरा के दिन इन गलतियों से बचेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।