Dussehra 2024: दशहरा के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा 12 अक्टूबर, दिन शनिवार का पड़ रहा है। दशहरा के दिन जहां एक ओर रावण दहन कर भगवान श्री राम की पूजा की जाती है तो वहीं, इस दिन दीये जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि दशहरा के दिन कहां, कितने, कब और कौन से प्रकार के दीये जलाना श्रेष्ठ है और क्या हैं उसका महत्व।
दशहरा 2024 पर कहां-कहां दीये जलाएं?

दशहरा के दिन दसों दिशाएं पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, पूर्व-उत्तर (ईशान कोण), दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण), पश्चिम-उत्तर (वायव्य कोण), दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण), उर्ध्व (ऊपर की ओर) आदि खुली होती हैं। ऐसे में इस दिन इन दसों दिशाओं में दीये जलाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2024 Upay: विजय दशमी पर करें ये महा उपाय, हर काम में मिलेगी जीत
दशहरा 2024 पर कितने दीये जलाएं?
दशहरा पर 10 दीये 10 दिशाओं के होते हैं और 5 दीये पेड़-पौधों यानी कि तुलसी, पीपल, शमी, बरगद और केले आदि के होते हैं। इसके अलावा, एक दीया भगवान श्री राम के आगे जलाना चाहिए। एक दीया घर की रसोई और घर की तिजोरी में भी जलाना शुभ सिद्ध होता है।
दशहरा 2024 पर कौन से दीये जलाएं?
दसों दिशाओं में जलाने वाले दीये सरसों के तेल के होने चाहिए। पेड़-पौधों केनीचे जलने वाले दीये तिल के तेल के होने चाहिए। वहीं, श्री राम के आगे घी का दीपक जलाएं। घर की रसोई और तिजोरी में अलसी के तेल का दीया जलाना चाहिए क्योंकि अलसी धन आकर्षित करती है।
यह भी पढ़ें: Dussehra Kab Hai 2024: 12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
दशहरा 2024 पर किस समय दीये जलाएं?

दशहरा के दिन श्री राम के लिए दीया सुबह और शाम पूजा के समय जलाना चाहिए। वहीं, दिशाओं, पेड़-पौधों, रसोई और तिजोरी में जलने वाले दीयों को संध्या के समय सूर्यास्त के बाद जलाना चाहिए। इससे दीया जलाने का दोगुना शुभ प्रभाव घर पर नजर आने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दशहरा पर कहां, कितने, कब और कौन से प्रकार के दीये जलाने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।